लॉकडाउन: एटा में शराब की बोतलों के साथ रिटायर्ड पुलिसकर्मी गिरफ्तार, दोगुने दाम पर बेचने ले जा रहा था गांव

एटा। कोरोनो वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। उत्तर प्रदेश में भी सीएम योगी आदित्यनाथ भी लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि लॉकडाउन का उल्लंघन न करें। इसके बावजूद कुछ लोग सरकार की बात मानने को तैयार नहीं हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के एटा जिले का है, जहां एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

retired policeman arrested with liquor bottles in etah

शराब की बोतलें ले जा रहा था रिटायर्ड पुलिसकर्मी

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पुलिस ने एक ऐसे रिटायर्ड पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से शराब की बोतलों के 13 कार्टन बरामद हुए। रिटार्यड पुलिसकर्मी ने शराब की बोतलों को अपनी गाड़ी में छिपाया हुआ था। मामला एटा के मालावान क्षेत्र का है। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी रिटार्यड पुलिसकर्मी ने स्वीकार किया है कि वह शराब को गांवों में ज्यादा दामों पर बेचने के लिए ले जा रहा था। एसएसपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और वाहन जख्त कर लिया गया है।

14 अप्रैल तक चलेगा लॉकडाउन

बता दें, कोरोना वायरस का खतरा पूरी दुनिया में लगातार बढ़ता जा रहा है। दुनियाभर में वायरस के कारण 88 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 15 लाख के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत में 5734 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। अभी तक 166 लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 367 हो गई है। जबकि 26 लोगों को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे सीएम योगी

कोरोना वायरस को देखते हुए इस समय देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन लगा हुआ है, जो 14 अप्रैल तक चलेगा। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रयास कर रहे हैं। सीएम योगी गुरुवार को लखनऊ में चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर कोर टीम के साथ बैठक में यह निर्णय लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+