जलती चिता से पुलिस ने निकाली लाश, प्रेम प्रसंग में पिता-भाई ने की थी हत्या, चोरी से कर रहे थे अंतिम संस्कार
UP Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एटा जनपद में एक युवती अपने घर वालों के चोरी छिपे एक लड़के से प्यार करती थी। जानकारी मिलने के बाद शनिवार देर शाम युवती के पिता और भाई ने उसे गोली मार कर उसकी हत्या कर दी।
लड़की की हत्या करने के बाद खेत में सड़क के किनारे चोरी छिपे उसका अंतिम संस्कार करने लगे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती के पिता और भाई वहां से फरार हो गए। उसके बाद जलती चिता से पुलिस ने लाश को उठवा लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच के अनुसार युवती के पेट में गोली लगने के निशान मिले हुए हैं। युवती के घर पर भी खून के निशान देखे गए। ऐसे में युवती के पिता और भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
यह पूरी घटना एटा जनपद के नयागांव थाना क्षेत्र के गाही गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव की रहने वाली एक 20 वर्षीय लड़की का किसी लड़के से अफेयर चल रहा था। इस बात की जानकारी लड़की के पिता और उसके भाई को हुई।
आरोप है कि शनिवार को लड़की के पिता और उसके भाई ने गोली मारकर लड़की की हत्या कर दी। गोली मारने के बाद उसके पिता और भाई उसे अस्पताल लेकर गए थे जहां डॉक्टरों में मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा लड़की को मृत घोषित किए जाने के बाद उसके घर वाले उसकी लाश को लेकर फरार हो गए।
घर वाले गांव में एक सड़क के किनारे चिता बनाकर उसका अंतिम संस्कार कर रहे थे इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस आने की जानकारी मिलने के बाद लड़की के पिता और भाई वहां से फरार हो गए। हालांकि तब तक लड़की की डेड बॉडी आधा जल चुकी थी।
पुलिस ने चिता बुझाने के साथ ही लड़की की डेड बॉडी को कब्जे में ले लिया। इस दौरान पिता का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में पिता का रहा है कि उसकी बेटी ने खुद को गोली मारी है। हम उसे बचाने के लिए अस्पताल लेकर गए लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
मामले में क्षेत्राधिकारी अलीगंज सुधांशु शेखर द्वारा बताया गया कि जलती चिता से एक लड़की की डेड बॉडी को कब्जे में लिया गया है। डेड बॉडी का काफी हिस्सा जल चुका है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि लड़की को गोली लगा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।












Click it and Unblock the Notifications