घर पहुंचने में हुई 10 मिनट की देरी तो पति ने बीवी को फोन पर दिया तीन तलाक

Etah News, एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम महिला को 10 मिनट लेट होना भारी पड़ गया। उसके पति ने फोन पर अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। फोन पर तीन तलाक सुनकर महिला दंग रह गई और फोन छोड़कर वहीं बैठ गई। बता दें कि महिला जब घर पहुंची तो उसके ससुराल वालों ने घर में घुसने नहीं दिया और मारपीटकर बाहर निकाल दिया। जिसके बाद महिला ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Man gives triple talaq over the phone to wife for reaching home 10 minutes late in Etah

मामला एटा जिले के नया गांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलीपुर गांव का है। यहां एक मुस्लिम महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए बताया की 18 जनवरी को मैं अपनी बीमार दादी को देखने के लिए अपने पति से 30 मिनट की कहकर गांव में ही अपने मायके आई थी। वहां उन्हें देखने में तीस की जगह 40 मिनट हो गए। पीड़ित महिला ने बताया कि फोन पर मेरे पति ने सीधे तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोल दिया।

पीड़ित महिला ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए बताया कि आए दिन ससुरालवाले दहेज की मांग करते रहते हैं। कहा कि मेरे परिजन बेहद गरीब होने के कारण उन्हें कुछ नहीं दे पा रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि दहेज ना देने पाने के कारण पहले भी कई बार घर से मारपीट कर भगाया गया है। साथ ही इन सब लोगों की मारपीट के चलते गर्भ में पल रहे 6 माह के बच्चे की भी इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+