एटा: मंदिर में पुजारी की कुल्हाड़ी से गला काटकर की गई निर्मम हत्या, आरोपी हिरासत में

एटा: मंदिर में पुजारी की कुल्हाड़ी से गला काटकर की गई निर्मम हत्या, आरोपी हिरासत में

एटा, 09 अक्टूबर: खबर उत्तर प्रदेश के एटा जिले से है। यहां शुक्रवार की देर रात शिव मंदिर में सो रहे पुजारी की कुल्हाड़ी से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह ग्रामीण पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो उन्होंने परिसर में पुजारी का शव लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। पुजारी का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Etah News: Priest lost life by slitting his throat with an ax in the temple

पुलिस ने मौका-ए-वारदात से खून से सनी एक कुल्हाड़ी बरामद की है। पुलिस की मानें तो कुल्हाड़ी से काटकर पुजारी की हत्या की गई है। वहीं, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि मंदिर का दूसरा पुजारी फरार है। यह वारदात एटा कोतवाली देहात के गांव नगला जगरूप की है। गांव के मंदिर के 52 वर्षीय पुजारी कृपाल सिंह की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। गढ़ी तालुका निवासी कृपाल सिंह एक महीने पहले ही मंदिर में रहने आए थे।

जानकारी के मुताबिक, नगला जगरूप गांव में भगवान शिव शंकर का एक प्राचीन मंदिर है। मंदिर में पुजारी कृपाल सिंह (52) रहते थे। शुक्रवार को मंदिर परिसर में वह सो रहे थे। देर रात कृपाल सिंह की सोते समय कुल्हाड़ी से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे तब मामले की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर खुलासे के निर्देश दिए। आनन-फानन में फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड टीम भी बुलाई गई।

पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी बरामद कर रज्जाक नाम के एक शख्स को हिरासत में लिया है। उस पर ही हत्या का आरोप है। एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ जा रही है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। बताया गया है कि पुजारी और रज्जाक के आपस में अच्छे संबंध थे और वो साथ में खाना खाते थे। वारदात से पहले उसने पुजारी के साथ खाना खाया था। आरोपी रज्जाक पुलिस को नशे की हालत में मिला। वहीं मंदिर का दूसरा पुजारी हिम्मत सिंह गायब है। उसकी भी तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+