Etah News: आधी रात को छत ढहने से एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत, 4 लोग घायल
Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां देर रात बारिश के दौरान एक मकान की छत ढह गई। छत ढहने के दौरान उसकी चपेट में आने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ लोग घायल भी हुए हैं।
यह हादसा उसे समय हुआ जब परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद रात में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, इसी दौरान बरसात के चलते मकान की छत अचानक ढह गई। सोते समय लोग भाग नहीं पाए और उसमें दब गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद रात में ही नायब तहसीलदार के साथ ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए मलबा हटवाया गया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां इलाज के बाद तीन लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
Recommended Video
पुराना मकान हो गया था जर्जर
बताया जा रहा है कि एटा जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र के कूकपुरा गांव में रामगोपाल नामक एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि रामगोपाल जिस मकान में रहते थे वह मकान काफी पुराना था और जर्जर हो गया था।
गुरुवार को रात में जिले में तेज बरसात हो रही थी। इस दौरान घर के लोगों ने खाना खाया और सभी लोग सोने चले गए। रात में बारिश के चलते अचानक मकान की छत तेज धमाके के साथ गिर गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग भागे दौड़े वहां पहुंचे। छत के नीच परिवार के कुछ सदस्य दब गए थे।
लोगों ने मलबे में फंसे लोगों को निकलना शुरू किया। बताया जा रहा है कि परिवार के छह लोग छत के मलबे में दब गए थे। इधर हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह और एसएसपी श्याम नरायण सिंह भी मौके पर पहुंचे।
रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। निकालने के बाद सभी लोगों को लेकर लोग सीएचसी पर पहुंचे। जहां होशियारी देवी और उनकी नतिनी अंशिका को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकी अन्य घायलों को मेडिकल कॉलेज एटा में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications