एटा: पुलिस ने बहू को बताया 'कातिल' तो बेटे ने उठाया सवाल- खुलासा करने की इतनी जल्दी क्या थी

एटा। एटा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले की गुत्थी हत्या और आत्महत्या में उलझी हुई है। पुलिस का कहना है कि कातिल कोई और नहीं बल्कि घर की बहू ही है, लेकिन परिवार में बचा इकलौते बेटा पुलिस के इस दावे को मानने को तैयार नहीं है। पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाते हुए दिवाकर पचौरी ने कहा कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। बता दें, एटा जिले के मोहल्ला शृंगार नगर में शनिवार को घर में परिवार के पांच सदस्यों की लाश मिली थी।

etah 5 members of family death case question rises on police disclosure

पुलिस ने कहा- बहू ही है कातिल

एसएसपी सुनील कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, घर की बहू दिव्या ने पहले ससुर को जहर दिया, फिर बहन और फिर दोनों बच्चों को खाने में विषाक्त पदार्थ मिलाकर दिया था। इसके बाद सभी के मरने की पुष्टि के लिए उनके गले दबाए और बाद में खुद भी विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसके बाद हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बहू सुबह से खाली पेट थी और उसने हार्पिक पी लिया था।

पुलिस के खुलासे पर उठ रहे सवाल

परिवार में बचे इकलौते बेटे दिवाकर पचौरी ने पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि हत्यारोपी दूसरी मंजिल से चढ़कर भी आ सकते थे। दिवाकर ने पुलिस पर भी सवालिया निशान खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को खुलासा करने की इतनी जल्दी क्या थी। पुलिस के आत्महत्या के खुलासे पर पीड़ित बेटे ने मामले को मर्डर मिस्ट्री बता करके सवाल उठाने की कोशिश की है। पीड़ित ने कहा कि आरोपियों ने मेरे परिवार को मारने के बाद सभी के मुंह में हार्पिक और सल्फॉस डाला है। उसके परिजनों की हत्या को आत्महत्या का बनाने की कोशिश की जा रही है। मेरे घर में जहर जैसी कोई भी चीज कभी नहीं रहती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+