कोरोना से बचाव की उपचार: यूपी के इस मंदिर में देवी मां की मूर्ति को पहनाया गया मास्क
एटा। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस प्रकोप बरसा रहा है। रोज हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों की बात करें तो ये आंकड़ां 20 हजार को पार कर गया है। लोगों से लगातार मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग रखने की अपील की जा रही है। इस बीच लोगों को मास्क के लिए जागरूक करने के लिए एटा में दुर्गा माता के मंदिर में मां दुर्गा सहित सभी मूर्तियों के मुंह पर मास्क बांधा गया है। इससे लोगों को संदेश दिया जा रहा है कि कोरोना से बचाव ही सबसे बड़ा उपचार है।

मूर्ति पर मास्क, प्रसाद के रूप में मास्क
कोरोना काल में नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में मंदिरों में भी श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। एटा में बुधवार को श्रद्धालु ठंडी सड़क स्थित दुर्गा माता के मंदिर में आरती और पूजा के लिए पहुंचे तो उन्हें मंदिर में दुर्गा माता खुद मास्क लगाए हुई दिखीं। मंदिर की सभी मूर्तियों के चेहरे पर मास्क लगाया गया था। यही नहीं, कोरोना के प्रति जागरूकता के लिए मंदिर के पुजारी श्रद्धालुओं को प्रसाद की जगह मास्क वितरित करते हुए नजर आए। इसके अलावा माता की पालकी में विराजमान शेरों वाली माता ने भी मास्क लगा रखा था। बता दें, नवरात्रि के अवसर पर इस मंदिर में भीड़ हुआ करती थी।
मंदिर प्रशासन के सराहनीय पहल
एटा के दुर्गा माता मंदिर प्राशसन ने कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इस पहल की शुरुआत की है। मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु पूजा और आरती के दौरान कोविड नियमों का पालन करते हुए दिखाई दिए। मंदिर के पुजारी मनोज शर्मा ने बताया कि पूरे शहर में नवरात्रि का पर्व पूरी आस्था के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए मंदिर द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद की जगह मास्क बांटे जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से मास्क पहन कर ही मंदिर आने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications