Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Zubeen Garg News: ‘या अली’ के सिंगर ज़ुबीन गर्ग की मौत के 5 दिन बाद Kangana Ranaut भावुक हुईं, कही ये बात

Zubeen Garg Death News Update: असम के मशहूर गायक और बॉलीवुड के चमकते सितारे ज़ुबीन गर्ग की अचानक मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया। 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में 52 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। पांच दिन बाद, बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने ज़ुबीन को याद करते हुए एक मार्मिक श्रद्धांजलि दी, जिसने फैंस के दिलों को छू लिया।

'या अली' और 'दिल तू ही बता' जैसे गानों से हर दिल में जगह बनाने वाले ज़ुबीन को कंगना ने अपने करियर का हिस्सा बताया। आइए, जानते हैं कि कंगना ने क्या कहा, और ज़ुबीन की मौत का रहस्य क्या है?

Zubeen Garg Death News Update

Kangana Ranaut Zubeen Garg Tribute:: 'ज़ुबींदा, तुम जैसा कोई नहीं!'

25 सितंबर 2025 को कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली फिल्म गैंगस्टर (2006) का पोस्टर शेयर किया, जिसमें ज़ुबीन गर्ग का गाया 'या अली' चार्टबस्टर बन चुका था। इस गाने ने न सिर्फ फिल्म को सुपरहिट बनाया, बल्कि कंगना के करियर को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। पोस्टर के साथ कंगना ने लिखा, 'ज़ुबींदा तुम जैसा कोई नहीं!' इस इमोशनल पोस्ट ने फैंस को रुला दिया।

कंगना ने पहले भी ज़ुबीन के साथ अपने प्रोफेशनल रिश्ते की तारीफ की थी। कृष-3 में उनके गाने 'दिल तू ही बता' ने भी खूब वाहवाही बटोरी थी। कंगना की यह पोस्ट बताती है कि ज़ुबीन उनके करियर के लिए कितने खास थे।

Kangana Ranaut Tribute Zubeen Garg

Zubeen Garg Death Reason: मिर्गी का दौरा और डूबने का रहस्य?

ज़ुबीन गर्ग सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में परफॉर्म करने गए थे। 19 सितंबर 2025 को लाजरस आइलैंड पर तैराकी के दौरान उन्हें जुबीन गर्ग को मिर्गी (एपेलेप्सी) का दौरा पड़ा, जिसके बाद वे डूब गए। उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने स्पष्ट किया कि यह स्कूबा डाइविंग हादसा नहीं था। गरिमा ने बताया, 'ज़ुबीन को तैराकी के दौरान दौरा पड़ा। वे लाइफ जैकेट पहन रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने इसे उतार दिया था।' सिंगापुर पुलिस ने उन्हें बेहोशी की हालत में समुद्र से निकाला और अस्पताल ले गई, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। सिंगापुर के डेथ सर्टिफिकेट में डूबने को मौत का कारण बताया गया।

Kangana Ranaut Tribute Zubeen Garg

हालांकि, ज़ुबीन की मौत पर सवाल उठ रहे हैं। असम में 55 FIR दर्ज हुई हैं, जिसमें नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंता, ज़ुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, ड्रमर शेखर ज्योति गोस्वामी और बिजनेसमैन संजीव नारायण पर साजिश के आरोप हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने CID को जांच सौंपी है, और दूसरा पोस्टमॉर्टम गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में हुआ।

Zubeen Garg: असम का सितारा, बॉलीवुड का जादू

18 नवंबर 1972 को मेघालय के तुरा में जन्मे ज़ुबीन गर्ग असमिया संगीत और सिनेमा के आइकन थे। 'या अली' (गैंगस्टर), 'दिल तू ही बता' (कृष 3), और असमिया फिल्मों जैसे मिशन चाइना, दीनबंधु और कंचनजंघा में उनके योगदान ने उन्हें हर उम्र के फैंस का चहेता बनाया। ज़ुबीन ने हिंदी, असमिया, बंगाली, तमिल, तेलुगु समेत 30 से ज्यादा भाषाओं में गाने गाए। वे सिंगर होने के साथ-साथ मल्टी-इंस्ट्रूमेंटलिस्ट, एक्टर, डायरेक्टर और परोपकारी भी थे।

ये भी पढ़ें- Zubeen Garg Successor: 15 बच्चे, पत्नी और बहन, किसके नाम होगी 70 करोड़ की जायदाद? प्रबल दावेदार कौन?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+