जुबीन गर्ग मौत केस में नया मोड़, बॉडीगार्ड्स के बैंक अकाउंट में करोड़ों का लेन-देन, नई साजिश का होगा पर्दाफाश?

Zubeen Garg Death Case: असम के फेमस गायक जुबीन गर्ग की रहस्यमयी मौत के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने सिंगर के चचेरे भाई संदीपन गर्ग को गिरफ्तार किया है।

जुबीन गर्ग मौत केस में नया मोड़
वहीं अब जांच में बड़े वित्तीय लेन-देन का मामला भी सामने आया है। एसआईटी की रिपोर्ट के अनुसार, जुबीन गर्ग के दो निजी बॉडीगार्ड्स के बैंक खातों में करीब एक करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजैक्शन हुए हैं, जिससे केस में साजिश का शक और गहराता जा रहा है।

Zubeen Garg Death Case

बॉडीगार्ड्स के अकाउंट्स में गए एक करोड़ रुपये

-एसआईटी को जांच के दौरान पता चला है कि जुबीन गर्ग के दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर्स (PSO) के बैंक खातों में भारी भरकम रकम का लेन-देन हुआ है। इन ट्रांजैक्शन्स की प्रकृति संदिग्ध मानी जा रही है।

-माना जा रहा है कि ये बड़ी रकम किसी गहरी साजिश या छिपे हुए फाइनेंशियल एंगल से जुड़ी हो सकती है। इसी आधार पर एसआईटी अब मनी ट्रेल और संभावित षड्यंत्र की दिशा में अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।

असम के सीएम ने मांगी ईडी और इनकम टैक्स से जांच

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) और इनकम टैक्स विभाग से फाइनेंशियल पहलुओं की जांच करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है- इस नए खुलासे को केंद्रीय एजेंसियां गंभीरता से लें और सच्चाई तक पहुंचने में हमारी मदद करें।

समन भेजे गए 8 लोगों में से सिर्फ एक ने दिया जवाब

एसआईटी ने जुबीन गर्ग की मौत के वक्त यॉट पर मौजूद 8 लोगों को समन भेजा था और सभी को गत 6 अक्टूबर 2025 तक पेश होने का निर्देश दिया था। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक केवल एक व्यक्ति, रूपकमल कलिता ने समन का जवाब दिया जबकि बाकी 7 लोग अब तक जांच में शामिल नहीं हुए हैं।

जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा ने कही ऐसी बात

-फिलहाल जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया ने कहा है- मैं अभी भी विश्वास बनाए हुए हूं। इस मामले में 5 से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन उन्होंने अभी तक सच नहीं बोला है। मैं बहुत धैर्य से इंतजार कर रही हूं। लोग जांच टीम और न्यायिक प्रणाली के साथ सहयोग कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि सच्चाई जल्द ही सामने आएगी।

-पत्नी गरिमा सैकिया ने आगे कहा है- जुबीन गर्ग की मौत को 21 दिन बीत चुके हैं, जो लोग चश्मदीद गवाह थे उन्हें सामने आना चाहिए। हमने अपना आइकन, अपनी धड़कन खो दी है। इस मामले में चीजों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

यॉट पर उस दिन क्या हुआ था?

-रूपकमल कलिता जो घटना के समय यॉट पर मौजूद थे, ने एसआईटी को बताया है कि गत 19 सितंबर 2025 को समंदर जाते समय यॉट खतरनाक तरीके से डगमगाने लगी थी। उनके अनुसार, यॉट सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ सरमा के नियंत्रण में थी। उन्होंने बताया कि मैनेजर ने यॉट पर ड्रिंक की व्यवस्था भी खुद की थी।

-इसके अलावा जुबीन गर्ग के बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी ने भी पुलिस को चौंकाने वाला बयान दिया है। उनके अनुसार जुबीन की मौत डूबने से नहीं, बल्कि जहर देने से हुई। उन्होंने दावा किया है कि जब जुबीन को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और वो पानी में डूबने लगे, तब उनके मैनेजर सिद्धार्थ सरमा चिल्ला रहे थे- जाबो दे, जाबो दे (यानी जाने दो, जाने दो)।

जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ सरमा पर लगा गंभीर आरोप

-बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी के अनुसार जुबीन गर्ग एक ट्रेंड स्विमर थे। वो ऐसे पानी में नहीं डूब सकते थे। उन्होंने बयान में कहा है- मुझे लगता है कि सिंगर जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ सरमा और फेस्ट ऑर्गनाइजर श्यामकानु महंत ने उन्हें जहर दिया और सिंगापुर को इसलिए चुना ताकि इस साजिश को छिपाया जा सके।

-आपको बता दें कि अब तक असम पुलिस ने सिंगर की मौत के मामले में मैनेजर सिद्धार्थ सरमा, श्यामकनु महंत (फेस्ट ऑर्गनाइजर), अमृतप्रभा महंत (को-सिंगर) और शेखर ज्योति गोस्वामी (बैंडमेट) को गिरफ्तार किया है।

जुबीन गर्ग के चचेरे भाई हुए गिरफ्तार

इनके अलावा हाल ही में जुबीन गर्ग के चचेरे भाई संदीपन गर्ग, जो असम पुलिस में डीएसपी हैं, को भी गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार उन्हें 5 दिनों तक पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया है। गत 8 अक्टूबर 2025 को उन्हें अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।

सिंगापुर ट्रिप के दौरान जुबीन गर्ग की रहस्यमयी मौत

जानकारी के अनुसार 19 सितंबर 2025 को जुबीन गर्ग सिंगापुर में थे, जहां वह 20 सितंबर 2025 को होने वाले नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में परफॉर्म करने वाले थे। शुरुआत में कहा गया था कि 19 सितंबर 2025 को सिंगर की मौत स्कूबा डाइविंग के दौरान हुए हादसे में हुई, लेकिन अब जांच में सामने आ रहा है कि ये एक सुनियोजित साजिश भी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+