कपड़े और ज्वैलरी उधार लेकर पहनती हैं जीनत अमान, बैंक अकाउंट और पैसों को लेकर खोला ये राज
Zeenat Aman: बॉलीवुड स्टार्स अपने लुक और स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर बहुत अटेंटिव रहते हैं। कब कौन से इवेंट में क्या पहनना है और कैसा लुक रखना है ये सेलेब्स के लिए काफी जरूरी होता है। ऐसे में सेलेब्स अपने लुक्स, कपड़ों और ज्वैलरी पर लाखों पैसा खर्च करते हैं। वहीं सेलेब्स से इंस्पायर होकर ही आज की यंग जेनरेशन भी अपने लुक्स और स्टाइल का ध्यान रखती है और इसके लिए काफी पैसे खर्च करती है। लेकिन आपको बता दें कि हिंदी फिल्मों की लिजेंड्री एक्ट्रेस जीनत अमान ने खुद बताया है कि वह उधार लेकर कपड़े और ज्वैलरी पहनती हैं।
जीनत अमान ने पर्सनल लाइफ पर किया बड़ा खुलासा
हिंदी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद खुलासा किया है कि वह उधार लेकर डिजाइनर कपड़े और ज्वैलरी पहनती हैं। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में ये सारी बातें खुलकर लिखी हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने अपने इस पोस्ट में युवाओं को सलाह दी है कि वह नए कपड़े खरीदने के लिए दबाव महसूस न करें और इसके पीछे अपना बैंक बैलेंस खत्म न करें।

जीनत अमान ने भागकर की थी शादी
71 साल की जीनत अमान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने बेटे जहान खान और बहू के साथ नजर आ रही हैं। जीनत इस तस्वीर में ब्लू कलर के शरारा ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही जीनत अमान ने कैप्शन में एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है- मेरी अपनी शादी बहुत ही निजी रही थी। हम भाग गए थे और सिंगापुर में सिर्फ दो गवाहों की मौजूदगी में एक सिंपल सेरेमनी में हमने शादी की थी।
मैं डिजाइनर कपड़े-ज्वैलरी उधार पर लेकर पहनती हूं
जीनत अमान ने आगे लिखा है- मैं थोड़ा रिजर्व नेचर की हूं लेकिन बिग फैट इंडियन वेडिंग की बात ही कुछ और है। फूड, म्यूजिक, कलर्स और चारों तरफ खुशी का माहौल। ये सब एकदम कमाल का होता है। मेरी ये तस्वीर पिछले हफ्ते दिल्ली में एक खूबसूरत पारिवारिक उत्सव की है। इसी पोस्ट में जीनत अमान ने बताया है कि वह इस तरह के खास मौकों पर जो डिजाइनर आउटफिट्स पहनती हैं, वह उधार पर लिए होते हैं।
डिजाइनर कपड़ों पर ज्यादा पैसे खर्च न करें
जीनत अमान ने अपनी पोस्ट में लिखा है- तस्वीर में मैंने जो ज्वैलरी पहनी है, वह मुझे विमल ने लोन पर दी थी। वहीं ये पाउडर ब्लू कलर की शरारा ड्रेस मेरी दोस्त मोहिनी छाबड़िया ने मझे उधार पर दिया था। इसे ड्राई क्लीन करके उन्हें वापस कर दिया जाएगा। मैं ये इसलिए शेयर कर रही हूं क्योंकि मैं नहीं चाहती कि युवा लोग नए कपड़े खरीदने के दबाव में महंगे डिजाइनर ड्रेसेस पर ज्यादा पैसे खर्च कर दें।
युवा पीढ़ी को अपना बैंक बैलैंस बचाना चाहिए
जीनत अमान ने कहा- डिजाइनर कपड़ों और ज्वैलरी पर अक्सर काफी ज्यादा पैसे खर्च हो जाते हैं, जितना कि लोगों का बैंक बैलेंस भी नहीं होता है। आज की युवा जेनेरेशन को सेलेब्रिटीज के जैसे डिजाइनर कपड़े पहनने की चाहत होती है। आप चाहें कपड़े खरीदें या उधार लें, लेकिन एक बात जो मायने रखती है वह ये है कि अपना बैंक बैलेंस खराब न करें। आप जो पहन रहे हैं, उसे बस इन्जॉय करें। मेरे लिए कंफर्ट मायने रखता है। मैंने अपनी सारी हील्स फेंक दी हैं। मैं अब बस खुश रहना जानती हूं।












Click it and Unblock the Notifications