'मेरे लायक कोई मर्द है ही नहीं' जब मां को छोड़कर घर से भाग गई थीं जीनत अमान, एक्ट्रेस को है इस बात का अफसोस

Zeenat Aman: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने लिव-इन रिलेशनशिप पर बड़ा बयान दिया था। जिस पर सेलेब्स के बीच नई जंग छिड़ गई है। वहीं इस बार जीनत ने अपनी मां सिंडा से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें साझा की हैं।

जीनत अमान ने सोशल मीडिया पर मां सिंडा और पिता अमानउल्ला खान की तस्वीर शेयर की है। इसके अलावा उन्होंने सौतेले पिता अंकल हेंज की भी तस्वीर साझा की। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में बताया कि कैसे उनकी मां ने जिंदगी के हर फैसले पर उनका सपोर्ट किया। जब उनके पिता अलग हो गए थे तब जीनत अमान ने काम करना शुरू किया था।

Zeenat Aman

जीनत ने अपने पोस्ट में लिखा, "हर रविवार को एक डेडीकेटेड फैन मुझे अपने कलेक्शन से पुरानी तस्वीरें भेजता है। इस रविवार को उसने मुझे मेरी मां की ये दो तस्वीरें भेजीं। इनमें पहली फोटो मेरे पिता अमानुल्लाह खान और दूसरी फोटो मेरे जर्मन सौतेले पिता अंकल हेंज के साथ खींची गई थीं। इस दुनिया में मेरी मां जैसा कोई दूसरी महिला नहीं है। वह बेहद प्यारी और सुंदर महिला थीं।"

जीनत ने आगे लिखा, "50 के दशक में मेरे माता-पिता अलग हो गए थे। इसके बाद मुझे सबसे अच्छे बोर्डिंग स्कूलों में भेजा गया और कभी भी मुझसे मिलने का मौका नहीं छोड़ती थीं। जब मैंने अपना एक्टिंग करियर शुरू किया तो उन्होंने मेरी मैनेजर बनने के लिए अपना सारा काम छोड़ दिया था। उन्होंने मेरे कॉन्ट्रैक्ट्स संभाले, मेरी कमाई का इन्वेस्ट किया, मेरे लिए टिफिन पैक किए, मेरी लाइनें बोली, मेरे स्टाइल को इंस्पायर किया और मेरे आत्म विश्वास को बढ़ाया। उन्होंने ये सब मुंबई में अपनी सोशल लाइफ मेंटेन करने के साथ किया।"

जीनत अमान ने पोस्ट के अंत में बताया कि उनकी मां को कोई मर्द एक्ट्रेस के लायक नहीं लगा था। इसी वजह से उनका अक्सर अपनी मां से झगड़ा होता रहता था। एक्ट्रेस ने लिखा, 'ये सच है कि मैंने उनका दिल तोड़ा था जब मैं घर छोड़कर भाग गई थी। लेकिन जब मेरे बेटे का जन्म हुआ तो सब ठीक हो गया था। मां के मरने के बाद मुझे ऐसा लगने लगा कि किसी ने सुरक्षा की चादर छिन ली हो। यही वजह है कि ये तस्वीरें मेरे लिए बहुत कीमती हैं।' जीनत अमान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+