'दवाई लेते ही सांस अटक गई थी और फिर...', मौत के करीब पहुंच चुकी थीं जीनत अमान, बताया ऐसा सच
Zeenat Aman: हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस जीनत अमान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जीनत अमान अपनी बीपी की दवाई के कारण लगभग दम घुटने की स्थिति में पहुंच गई थी। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी आपबीती शेयर की है।
जीनत अमान को हुआ मौत के करीब पहुंचने का अनुभव
इस पोस्ट में जीनत अमान ने मौत के करीब पहुंचने का अनुभव लोगों को बताया है। इंस्टाग्राम पर अपनी एक शानदार तस्वीर शेयर करते हुए जीनत अमान ने लिखा है- ये सुनने में एक बूढ़ी महिला की तरह लग सकता है, जो अपनी गोलियों के कारण दम तोड़ रही है, लेकिन मैं आपको बताना चाहती हूं कि कल रात मेरे साथ क्या हुआ था।

जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर लिखी ऐसी बात
जीनत अमान ने लिखा है- मुंबई के अंधेरी (ईस्ट) इलाके के एक स्टूडियो में शूटिंग के लंबे दिन का अंत हो चुका था। मैं घर लौटी और लिली को देखकर बहुत खुश थी। मैंने जल्दी से अपनी रात का रुटीन पूरा किया। सोने से पहले मेरा आखिरी काम अपनी ब्लड प्रेशर की दवा लेना था।
'दवाई खाते ही मेरी सांस अटक गई थी'
-जीनत अमामन ने अपनी पोस्ट में लिखा- मैंने दवाई अपने मुंह में डाली, पानी का एक घूंट लिया और फिर महसूस किया कि मेरी सांस अटक गई है। ये छोटी सी गोली मेरे गले में फंस गई थी। इसे निगलना मुश्किल हो रहा था। मैं अभी भी सांस ले पा रही थी, लेकिन सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
-जीनत अमान ने आगे लिखा- मैंने पानी का एक और घूंट लिया, फिर एक और, फिर एक और, जब तक ग्लास खाली नहीं हो गया, लेकिन गोली गले में फंसी रही। कुत्ते और 5 बिल्लियों के अलावा मेरे साथ उस समय घर पर कोई नहीं था। मुझे घबराहट होने लगी थी। डॉक्टर का नंबर बिजी था और इसलिए मैंने जहान को कॉल किया और उसे जल्दी घर आने के लिए कहा।
'मैं अपने बेटे का इंतजार कर रही थी'
-जीनत अमान ने आगे कहा- जब मैं उसका इंतजार कर रही थी, तो मेरी गले में बेचैनी बढ़ रही थी। मैं उस अजीबोगरीब दवा के अलावा और कुछ नहीं सोच पा रही थी, जो मुझे सांस लेने से रोक रही थी। इस कहानी का कोई नाटकीय अंत नहीं है।
-जहान आ गया, हम आखिरकार डॉक्टर से मिले, जिन्होंने कहा कि ये समय के साथ ठीक हो जाएगा, और मैंने अगले कुछ घंटे गर्म पानी की चुस्की लेते हुए और इंतजार करते हुए बिताए।
-जीनत अमान ने आगे लिखा है- कभी-कभी किसी मुद्दे से सीधे निपटना जरूरी होता है। सामना करना, चुनौती देना, बदलाव करना लेकिन कभी-कभी किसी स्थिति में धैर्य, संयम और समभाव के अन्य नरम कामों की आवश्यकता होती है।
-जानकारी के अनुसार जीनत अमान जल्द ही मनीष मल्होत्रा की 'बन टिक्की' और नेटफ्लिक्स की 'द रॉयल्स' में नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications