Zeenat Aman: अस्पताल में एडमिट हैं जीनत अमान, फोटोज में दिखा हाल, जानें अब कैसी हैं एक्ट्रेस
Zeenat Aman Hospitalised: हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस जीनत अमान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जीनत अमान इस समय काफी बीमार हैं। ऐसे में उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है।
अस्पताल में भर्ती हैं जीनत अमान
आपको बता दें कि जीनत अमान ने खुद ही इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। वहीं एक्ट्रेस ने अस्पताल से अपनी फोटोज शेयर करते हुए एक लंबा पोस्ट लिखा है।

जीनत अमान ने दिया अपना हेल्थ अपडेट
जीनत अमान ने अस्पताल से अपनी फोटोज शेयर की हैं और अपना हेल्थ अपडेट दिया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि वह पिछले कुछ दिनों से काफी बीमार थीं लेकिन अब वह रिकवरी कर रही हैं। हालांकि उन्हें क्या हुआ है इस बारे में एक्ट्रेस ने कुछ नहीं बताया है।
इंस्टाग्राम को लेकर जीनत अमान ने कही ऐसी बात
-जीनत अमान ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- रिकवरी रूम से हैलो। मैं आपको ये सोचने के लिए दोषी नहीं ठहराऊंगी कि मैंने अपनी सोशल मीडिया उम्मीदों को त्याग दिया है। आखिरकार, मेरी प्रोफाइल कुछ समय से काफी शांत और आधे-अधूरे मन से पड़ा हुआ था।
-जीनत अमान ने लिखा है- जैसा कि महान भारतीय कहावत है- 'क्या करें? कागज कार्रवाई की थकान और लंबे क्लीनिंग प्रॉसेस की चिंता ने मुझे पिछले कुछ हफ्तों से बिजी रखा है। लेकिन, अब जब मैं इस एक्सपीरियंस के दूसरे पक्ष से उभर रही हूं, तो मैं इंस्टाग्राम पर कहानी सुनाना जारी रखने के लिए इंस्पायर्ड महसूस कर रही हूं।
-जीनत अमान ने लिखा है- आप देख सकते हैं कि अस्पताल की उदास और ठंडे कमरों से बढ़कर यहां कुछ भी ऐसा नहीं है जो किसी को याद दिलाए कि जिंदा रहने और आवाज उठाने का क्या मतलब है।
जीनत अमान को सोशल मीडिया पर 2 साल पूरे हुए
-जीनत अमान ने लिखा है- एक अलग बात ये है कि फरवरी में मैंने सोशल मीडिया पर 2 साल पूरे कर लिए हैं और अप्रैल में मेरे 8 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं। मैंने इस सफर की शुरुआत घबराहट के साथ की थी जो सशक्तिकरण में बदल गई है और अब नई जिज्ञासा में बदल गई है।
-एक्ट्रेस ने लिखा है- मुझे ये प्लेटफॉर्म पसंद है जो मुझे परमिशन देता है, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी कुछ फर्जी भी है, जो मुझे परेशान करता है। मैं यहां आपसे जुड़ती हूं और कभी-कभी इस अकाउंट से पैसे भी कमाती हूं। इसलिए मेरे लिए आपको ये याद दिलाना बहुत जरूरी है कि इंस्टाग्राम रिएलिटी नहीं है।
-जीनत अमान आगे कहती हैं- अब आप में से कई लोग मुझे मेरे अपने बेटों से भी ज्यादा गंभीरता से लेते हैं, इसलिए जब मैं कहती हूं तो ध्यान दें तो आपको दिन में 6 घंटे बिना सोचे-समझे अपने फीड को स्क्रॉल करने में बिताने की जरूरत नहीं है। इसे एक बूढ़ी महिला की बात मानें और उन हैंडल को म्यूट करें जो आपको अपने बारे में बुरा महसूस कराते हैं, आपके न्यूरोसिस को बढ़ाते हैं या आपको खरीदने के लिए मजबूर करते हैं।
'द रॉयल्स' में दिखाई देंगी जीनत अमान
जानकारी के अनुसार जीनत अमान बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'द रॉयल्स' में दिखाई देंगी। ये सीरीज आगामी 9 मई 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में जीनत अमान के साथ भूमि पेडनेकर, ईशान खट्टर, साक्षी तंवर और नोरा फतेही भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications