'उन्हें नहीं मिला जो चाहती थीं' आदित्य पंचोली और कंगना रनौत के अफेयर पर बोलीं जरीना वहाब
Zarina Wahab Aditya Pancholi: जरीना वहाब ने साल 1986 में आदित्य पंचोली से शादी की थी। जबकि दोनों अलग-अलग धर्म से हैं और इसकी वजह से कपल के परिवार वाले रिश्ते के खिलाफ थे। लेकिन फिर भी दोनों ने धर्म की दीवार तोड़कर शादी की। लेकिन शादी के बाद भी आदित्य का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा था।
जरीना वहाब और आदित्य पंचोली की शादी को पूरे 30 साल से ज्यादा हो चुके हैं। अब लेहरन रेट्रो को दिए इंटरव्यू में जरीना ने पहली बार अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वह आदित्य के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में जानती थीं। लेकिन उन्होंने कभी एक्टर से इस बारे में सवाल नहीं किया।

जरीना ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि, 'मैंने उससे सवाल पूछना नजरअंदाज कर दिया क्योंकि इससे वो निडर हो जाता। मैं उसके अफेयर्स के लिए पूरी तरह से तैयार थी। मुझे बस इस बात से फर्क पड़ता है कि जब वह घर आएं तो मेरे साथ अच्छे से बिहेव करें। इसलिए मैं उनसे इस बारे में कभी सवाल नहीं करती थी।'
इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि पूजा बेदी और कंगना रनौत ने आदित्य पर आरोप लगाए थे तो इस पर उनका क्या रिएक्शन था? जरीना ने जवाब में कहा, 'वह कभी भी एब्यूसिव पति नहीं थे। उलटा मैं ही उन्हें मार दूं। उनकी गर्लफ्रेंड्स ने उन पर इसलिए आरोप लगाए थे क्योंकि वह जो चाहती थीं कभी उन्हें नहीं मिला।'
कंगना रनौत ने भी आदित्य पंचोली पर रेप के आरोप लगाए थे। अब इस पर जरीना ने बताया कि उनकी कंगना रनौत से अच्छी बॉन्डिंग थी और वह अक्सर उनके घर आया करती थीं। वहीं आदित्य को लेकर कहा कि वह अच्छे पिता होने के साथ-साथ अच्छे पति भी रहे हैं। जरीना जिंदगी में जो करना चाहती थीं उसके लिए आदित्य ने कभी नहीं रोका, और आज इसी वजह से दोनों की शादी काफी अच्छे से चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications