जरीन खान को मिली जमानत, धोखाधड़ी केस में आया एक्ट्रेस का नाम, कोर्ट ने दिया देश न छोड़ने का आदेश

Zareen Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान को लेकर एक बड़ी खब सामने आ रही है। खबर है कि साल 2018 में हुए धोखाधड़ी के एक मामले में कोर्ट ने जरीन खान को बड़ी राहत दी है। उन्हें इस केस में अंतरिम जमानत दे दी गई है। गत 11 दिसंबर 2023 को कोलकाता की सियालदाह कोर्ट में इस केस की सुनवाई के दौरान जरीन खान भी मौजूद थीं। कोर्ट ने एक्ट्रेस को अंतरिम जमानत तो दे दी, पर साथ ही बिना इजाजत देश छोड़कर न जाने का आदेश भी दे दिया है।

धोखाधड़ी के मामले में जरीन खान का नाम
आपको बता दें कि कुछ महीने पहले ही धोखाधड़ी के इस केस में जरीन खान के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था। दरअसल साल 2018 में बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान को कोलकाता में एक दुर्गा पूजा प्रोग्राम में परफॉर्म करना था। उन्होंने प्रोग्राम के ऑर्गनाइजर्स से इसके लिए एडवांस में 12 लाख रुपये भी ले लिए थे। लेकिन जरीन खान न तो प्रोग्राम में पहुंचीं और न ही किसी को इस बारे में कुछ बताया।

Zareen Khan

कोलकाता के दुर्गा पूजा में करना था परफॉर्म
दुर्गा पूजा के ऑर्गनाइजर्स एक्ट्रेस जरीन खान के आने का इंतजार करते रहे। जरीन खान और उनके मैनेजर को कई बार फोन भी लगाया गया लेकिन एक्ट्रेस की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला था। बाद में उस दुर्गा पूजा ऑर्गनाइजर्स ने जरीन खान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। वहीं कुछ महीने पहले इस मामले में एक्ट्रेस के लिए गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था।

जरीन खान को मिली जमानत
गत 11 दिसंबर 2023 को जब कोलकाता की सियालदाह कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई, तो जरीन खान मुंबई से वहां पहुंची थीं। करीब एक घंटे तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए जरीन खान को आगामी 26 दिसंबर 2023 तक 30 हजार रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी है।

जरीन खान का फिल्मी करियर
जरीन खान ने साल 2010 में सलमान खान की फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह '1921', 'हेट स्टोरी 3' और 'अकसर 2' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। हालांकि उनकी सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं और अब उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+