'सलमान के साथ डर लगता है' जरीन खान ने क्यों कही ऐसी बात? फिल्म 'वीर' से जुड़ा है किस्सा
Zareen Khan Salman Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म वीर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी खूबसूरती देख हर कोई एक्ट्रेस का दीवाना हो गया था। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने सलमान खान को लेकर बड़ा खुलासा किया।
फिल्म वीर में जरीन खान और सलमान खान की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली थी। इस फिल्म से एक्ट्रेस रातोंरात स्टार बन गई। यहां तक कि लोगों ने उनकी तुलना कैटरीना कैफ से तक कर डाली। हालांकि एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में देने के बाद एक्ट्रेस अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गईं। अब उन्होंने सलमान खान के साथ काम करने का अनुभव साझा किया।

हाल ही में जरीन खान कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में पहुंची थी। जिसमें उन्होंने अपने करियर से जुड़े कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया कि वह सलमान खान की बहुत बड़ी फैन थीं और उनके साथ काम करके भी काफी अच्छा लगा। लेकिन वह एक्टर से बेहद डरती थीं।
जरीन खान ने कहा कि, 'सलमान से हमेशा ही वो डर रहता है. डर से ज्यादा, डराना. मगर वो बेहद भले इंसान हैं और नेक दिलवाले हैं. उन्होंने मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं होने दिया। मैं फिल्म के सेट पर उनके आसपास रेंगती रहती थी. मुझे वो दिन अच्छे से याद है जब रेस्ट पीरियड में वे क्रू के साथ अपनी वैनिटी के बाहर बैठते थे और मैं भी उनके साथ वहां बैठती थी।'
जरीन खान ने आगे बताया कि सेट पर वह सलमान खान को हमेशा घुरती ही रहती थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मैं उनके पास बैठकर भी बार-बार उन्हें ही घुरती रहती थी। वह मुझसे पूछते, 'क्या हुआ?' और मैं कहूंगी, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं आपके सामने बैठी हूं। मैंने आपको केवल फिल्मों में देखा है और मेरा पूरा परिवार आपका बहुत बड़ा फैन है।'
बता दें कि, फिल्म वीर के बाद जरीन खान को कई सारी फिल्मों के ऑफऱ मिले थे। लेकिन एक के बाद एक एक्ट्रेस की कई फिल्में बुरी तरह पिटी। उन्हें वजह तुम हो, अक्सर 2, 1921 और हम भी अकेले तुम भी अकेले' जैसी फिल्मो में देखा गया था। बॉलीवुड के बाद जरीन खान ने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया।












Click it and Unblock the Notifications