'खूबसूरत पल शेयर कर रहा हूं' जाकिर हुसैन के निधन के बाद वायरल हो रहा आखिरी पोस्ट, फैंस हो गए इमोशनल
Zakir Hussain Last Video: भारत के मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन ने 73 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी कुछ समय से तबीयत ठीक नहीं थी, और अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को के अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस बीच महान तबलावादक का सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है।
जाकिर का आखिरी पोस्ट
जाकिर हुसैन का ये आखिरी पोस्ट अमेरिका का है। जहां वह सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। ये पोस्ट 6 हफ्ते पुराना है। इस आखिरी वीडियो में जाकिर अमेरिका की सड़कों में तेज हवाओं का लुत्फ उठाते हुए दिखे। उन्होंने इस मोमेंट को ग्रेसफुल और शानदार कहा था।

विदेश में एंजॉय करते दिखे तबला वादक
इस वीडियो में भले ही जाकिर हुसैन खुद नजर नहीं आ रहे लेकिन पोस्ट में मौसम बेहद सुहाना है और हवाएं भी चल रही हैं। उन्होंने इस खास मोमेंट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बस एक अद्भुत क्षण साझा कर रहा हूं।' जाकिर का आखिरी पोस्ट देख फैंस काफी इमोशनल हो गए। लोग लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
इस बीमारी से जूझ रहे थे जाकिर हुसैन
जाकिर हुसैन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। उनके इंस्टाग्राम पर 297K फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ पोस्ट फोटो शेयर करते रहते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उस्ताद जाकिर हुसैन लंबे समय से दिल की बीमारी से परेशान थे और पिछले दो हफ्ते से अमेरिका में उनका इलाज चल रहा था।
सदमें में परिवार
जानकारी के मुताबिक, जाकिर हुसैन के दिल की धमनियों में रुकावट के कारण उन्हें कई सारे स्टेंट लगाए थे। लेकिन हाई ब्लड प्रेशर की वजह से दिक्कतें और ज्यादा बढ़ने लगी थी। फिलहाल जाकिर हुसैन के निधन के बाद उनका परिवार इस समय गहरे शोक में डूबा हुआ है। वहीं सोशल मीडिया पर तमाम बड़े सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Zakir Hussain Awards List: संगीत नाटक अकादमी से लेकर पद्म विभूषण तक, तबला दिग्गज के पुरस्कारों की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications