Zakir Hussain: कला से भरपूर थे जाकिर हुसैन, बेहतरीन एक्टर भी रह चुके हैं तबला वादक, शबाना आजमी संग किया रोमांस
Zakir Hussain Death: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन की लंबे समय से तबीयत ठीक नहीं थी और वह दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। वह अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के अस्पताल में पिछले दो हफ्ते से भर्ती थे। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद उनकी जान नहीं बच पाई और महान तबलावादक ने 73 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।
जाकिर हुसैन को उनकी तबला कला के लिए जाना जाता था। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वह बेहतरीन एक्टर भी रह चुके हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी से लोगों का दिल जीता है। उन्होंने ब्रिटिश एतिहासिक ड्रामा फिल्म 'हीट एंड डस्ट' से अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 1983 में रिलीज हुई इस फिल्म में जाकिर ने एक मकान मालिक का रोल निभाया था।

इसके बाद साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म द परफेक्ट मर्डर में जाकिर ने अहम रोल निभाया था। साल 1998 की फिल्म 'साज' में जाकिर हुसैन ने शबाना आजमी के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में जाकिर और शबाना ने काफी रोमांस किया था। हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर बाद में काफी विवाद भी हुआ।
इसी साल 2024 देव पटेल की फिल्म रिलीज हुई थी। जिसमें जाकिर हुसैन ने एक तबला वादक का ही रोल निभाया था। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। जाकिर हुसैन को उनके लुक्स के लिए भी काफी पसंद किया जाता था। भले ही वह एक तबला वादक और एक्टर रह चुके हैं लेकिन एक वक्त था जब लड़कियां उनकी दीवानी थी।
बता दें कि, जाकिर हुसैन को लेकर देर रात खबर आई कि उनका निधन हो गया है। हालांकि बाद में उनके भांजे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मीडिया से अपील की थी कि वह ऐसी खबरें ना फैलाएं और वह ICU में हैं। हालांकि 16 दिसंबर की सुबह जाकिर के परिवार वालों ने पुष्टि की उनका निधन हो गया। फिलहाल सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारे और उनके तमाम फैंस आखिरी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Zakir Hussain News: तबला की दुनिया का 'नाद' शांत, जानें वादक से 'उस्ताद' तक का सफर, परिवार में कौन-कौन?












Click it and Unblock the Notifications