जायरा वसीम ने नकाब में खाना खाने पर कही ये बड़ी बात, बोलीं- ये हम आपके लिए नहीं करते....
Zaira Wasim On Naqab: जायरा वसीन ने ट्वीट करते हुए कहा है- मैं हाल ही में एक शादी में गई थी और मैंने नकाब पहनकर खाना खाया था। इस चीज से डील करना सीखिए।

Zaira Wasim On Naqab: बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकीं एक्ट्रेस जायरा वसीम इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअस 'दंगल' गर्ल जायरा वसीम ने हिजाब को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। जयारा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि जायरा इससे पहले भी हिजाब के सपोर्ट में अपनी बातें सबके सामने रखती नजर आई हैं। जायरा का लेटेस्ट पोस्ट फिर से हिजाब को लेकर ही है। इस पोस्ट में उन्होंने हिजाब पहनकर खाना खाने को अपनी च्वॉइस बताया है।
जायरा वसीम ने नकाब को लेकर कही ये बात
आपको बता दें कि जायरा वसीम इस समय अपने लेटेस्ट पोस्ट को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस पोस्ट में उन्होंने खाना खाने के दौरान नकाब पहनने को लेकर अपनी च्वॉइस पर कुछ तीखी बातें कही हैं। आपको बता दें कि कर्नाटक के स्कूल और कॉलेजों में पिछले साल हिजाब को लेकर मचे विवाद के दौरान भी जायरा वसीम सामने आई थीं और इसके सपोर्ट में अपनी राय रखी थी।
मुस्लिम लड़की नकाब में खा रही थी खाना
जानकारी के अनुसार किसी शख्स ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की, जिसमें एक मुस्लिम लड़की नकाब में है और वह खाना खाने के दौरान भी अपने चेहरे से इसे हटा नहीं रही है। इस तस्वीर को शेयर करने वाले शख्स ने लोगों से ये सवाल किया है कि क्या ये एक ह्यूमन बीइंग की च्वॉइस है? वहीं एक्ट्रेस जायरा वसीम ने इस तस्वीर को देखने के बाद उस शख्स के सवाल का जवाब दिया है।
जायरा ने कहा- ये हमन आपके लिए नहीं करते
जायरा वसीम ने इस फोटो को रीट्वीट करते हुए लिखा है- मैंने हाल ही में एक शादी अटेंड की थी। मैंने भी सेम ऐसे ही नकाब पहनकर खाना खाया था। ये साफ तौर पर मेरी अपनी च्वॉइस थी। जबकि मेरे चारों ओर सभी मुझे घूर रहे थे कि मैं अपना नकाब कब हटाऊंगी लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। ये हम आपके लिए नहीं करते, इससे डील करना सीखिए।
लोगों ने किया जायरा का सपोर्ट
जायरा वसीम के इस रीट्वीट पर कई लोगों ने जमकर कमेंट्स किए हैं। जायरा के फॉलोअर्स ने उनके इस पोस्ट पर उनकी तारीफ की है। एक शख्स ने कमेंट करते हुए कहा है- डील विद इट, बिल्कुल सही, आपका जवाब बहुत पसंद आया। वहीं एक यूजर ने लिका है- आप बेस्ट हो, अल्लाह आप जैसी दूसरी बहनों को भी हिदायत दे। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- आपने सही कहा...आप कैसे रहोगे ये आपकी खुद की च्वॉइस होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications