शादी के 6 साल बाद माता-पिता बने प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, घर में छाई खुशियां

Prince-Yuvika Blessed with Baby Girl: टीवी एक्टर प्रिंस नरूला (Prince Narula) और एक्ट्रेस युविका चौधरी (Yuvika Choudhary) के पर नन्हा मेहमान आया है। प्रिंस और युविका दोनों एक बेटी के माता-पिता बने हैं। करवाचौथ के शुभ दिन पर उन्होंने घर पर नन्ही परी का आगमन हुआ है। इसकी जानकारी सोशल मीडिया आई है।

हालांकि अभी तक प्रिंस और युविका और युविका की तरफ से ऑफिशियल इसकी जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक प्रिंस के पिता जोगिंदर ने इस खबर पर मुहर लगाई है। उन्होंने बताया है कि युविका ने बेटी को जन्म दिया है। बता दें, प्रिंस और युविका शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बने हैं। दोनों के फैंस ने सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा दिया है।

Yuvika Chaudhary

बिग बॉस के सेट पर हुआ प्रेम
प्रिंस और युविका ने कुछ दिनों पहले ही अपने घर पर बेबी शॉवर पार्टी होस्ट की थी। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी आईं थी। जिन्हें फैंस ने खूब प्यार दिया था। इस कपल की कहानी यानी प्रेम कहानी बिग बॉस 9 के घर पर शुरू हुई थी। सीजन 9 में दोनों बतौर कंटेस्टेंट्स शामिल हुए थे। शो में उपजे प्रेम को दोनों ने बाहर आकर भी बनाए रखा। दिन प्रतिदिन अपने रिश्ते को मजूबत करते गए और शादी करने का फैसला किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रिंस इन दिनों रोडीज के नए सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस सीजन के ऑडिशन राउंड भी शुरू हो गए हैं। दूसरी तरफ युविका अपनी प्रेग्नेंसी को इंजॉय कर रही थीं। अब देखना ये है कि क्या पेरेंट्सहुड के लिए प्रिस शूट से छुट्टी लेते है या कैसे मैनेज करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+