यूट्यूबर अरमान मलिक के घर नहीं आएगा 5वां बच्चा? Fake है पायल की प्रेग्नेंसी? क्या झूठ बोल रहा है परिवार?
Youtuber Armaan Malik: फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्निया पायल और कृतिका पिछले कुछ समय से खबरों में छाए हुए हैं। दरअसल अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल ने अपने व्लॉग के जरिए लोगों को बताया था कि वह एक बार फिर से मां बनने जा रही हैं।
5वीं बार पापा बनने वाले हैं अरमान मलिक
यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक ने वीडियो जारी कर खुद लोगों को बताया था कि वह प्रेग्नेंट हैं। वो तीसरी बार मां बनने वाली हैं। उनके घर में 5वां बच्चा आएगा। मलिक फैमिली नए मेंबर के वेलकम के लिए एक्साइटेड है।

क्या झूठी है पायल मलिक की प्रेग्नेंसी?
-लेकिन इस गुड न्यूज़ के बीच कई लोग हैं जो मलिक फैमिली को ट्रोल कर रहे हैं। हेटर्स को अब अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका ने अपने व्लॉग में जवाब दिया है।
-एक यूजर ने कमेंट कर पायल मलिक की प्रेग्नेंसी को फेक करार दिया था। कहा था कि जल्द पायल की झूठी प्रेग्नेंसी के नाटक का खुलासा होने वाला है। इस पर पायल की सौतन कृतिका ने जवाब देते हुए कहा है- आपके घर में होती होगी फेक प्रेग्नेंसी, हमारे घर में नहीं होती है। इंसान झूठ बोल सकता है, रिपोर्ट और अल्ट्रासाउंड नहीं।
पायल की सौतन कृतिका ने दिया ऐसा जवाब
-कृतिका मलिक ने वीडियो में कहा है- जितनी भी यूट्यूब फैमिली है, वो हमारा परिवार है। बहुत बड़ा परिवार है। हम अपनी फैमिली से कभी झूठ नहीं बोलते, ना बोलेंगे।
-कृतिका का ये जवाब सुनकर उम्मीद है कि लोगों के मुंह बंद हो गए होंगे। पायल और कृतिका अक्सर एक-दूसरे का स्टैंड लेती दिखती हैं।
आपको बता दें कि पायल मलिक के पहले से तीन बच्चे हैं। वहीं पायल की सौतन कृतिका का एक बेटा है।
पायल मलिक की प्रेग्नेंसी को चमत्कार कह रहा है परिवार
-फिलहाल पायल की प्रेग्नेंसी के बारे में जानने के बाद से पूरा घर उसका ध्यान रख रहा है। डॉक्टर ने बताया है कि पायल ने इस बार नेचुरल तरीके से कंसिव किया है। जबकि इससे पहले पायल आईवीएफ की मदद से जुड़वा बच्चों को जन्म दे चुकी हैं।
-यूट्यूबर अरमान मलिक और उनके परिवार वालों ने अपने नए व्लॉग में लोगों को पायल मलिक की प्रेग्नेंसी की सारी सच्चाई बताई है। दरअसल पायल मलिक की प्रेग्नेंसी को पूरा परिवार किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहा है।
-पायल मलिक ने अपने व्लॉग में बताया है कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि वह नैचुरली कंसीव कर पाएंगी, क्योंकि उनकी केवल एक ही फॉलोपियन ट्यूब है। ऐसे मामलों में गर्भधारण की संभावना बेहद कम होती है। पायल ने एक फॉलोपियन ट्यूब की मदद से अब तक तीन बच्चे पैदा कर लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications