यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी पायल की तबीयत बिगड़ी, डिप्रेशन के चलते हुआ ऐसा हाल, कानूनी पचड़े में फंसा परिवार
Youtuber Armaan Malik: फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां, पायल मलिक और कृतिका मलिक, इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल पायल मलिक को मां काली का रूप धारण करना काफी भारी पड़ गया है। पायल की इस हरकत के चलते लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और वह कानूनी पचड़े में भी फंस गई हैं।
पायल मलिक बनी थीं मा काली
हाल ही में पायल मलिक ने मां काली बनकर एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो से कई लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं और इस मामले ने तूल पकड़ लिया था। इसके बाद पायल को सार्वजनिक रूप से माफी तक मांगनी पड़ी थी। फिलहाल ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया है।

पटियाला कोर्ट में दायर की गई ऐसी याचिका
-जानकारी के अनुसार एडवोकेट दविंदर राजपूत ने पटियाला कोर्ट में अरमान मलिक के खिलाफ एक याचिका दाखिल की है। उनका आरोप है कि अरमान मलिक ने भारतीय संविधान और हिंदू मैरिज एक्ट का उल्लंघन किया है।
-याचिका में कहा गया है कि यूट्यूबर अरमान मलिक ने पहले पायल मलिक से शादी की और फिर उसकी सहेली कृतिका मलिक से भी शादी कर ली जबकि वह पहले से विवाहित और एक बच्चे के पिता थे।
-वकील का दावा है कि अरमान मलिक का ये कदम भारतीय दंड संहिता (IPC) और धार्मिक मान्यताओं का भी उल्लंघन है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि मां काली का रूप धारण कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है, जो कि गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
पायल मलिक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
इस कानूनी लड़ाई और विवादों के बीच पायल मलिक की तबीयत अचानक काफी बिगड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिप्रेशन के कारण उन्हें मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ाहै। शिवसेना हिंद की ओर से बयान जारी कर बताया गया है कि पायल की स्थिति अब स्थिर है और उन्हें लेकर फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है।
यूट्यूबर के इस मामले से पंजाब में फैला आक्रोश
एडवोकेट दविंदर राजपूत ने ये मामला एसएसपी पटियाला के समक्ष भी उठाया है। उन्होंने कहा कि अरमान मलिक और उनके परिवार की वजह से पंजाब के हिंदू संगठनों में नाराजगी और आक्रोश है। शिकायतकर्ताओं का ये भी कहना है कि अरमान मलिक की कथित तीसरी शादी भी हिंदू विवाह कानून के खिलाफ है और इस पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications