यूट्यूबर अरमान मलिक के बेटे जैद की तबीयत बिगड़ी, दूसरी पत्नी कृतिका फूट-फूटकर रोई, हाल देख लोग हुए परेशान

Youtuber Armaan Malik: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दो शादियों के चलते सुर्खियों में छाए रहते हैं। फिलहाल अरमान मलिक के बारे में कहा जा रहा है कि वह टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 17 में भी हिस्सा लेने वाले हैं। आपको बता दें कि यूट्यूबर अरमान मलिक व्लॉग के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में लोगों को अपडेट्स देते रहते हैं। वहीं लोग भी अरमान मलिक को देखना काफी पसंद करते हैं। अरमान मलिक की दोनों पत्नियां कृतिका और पायल भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अरमान मलिक के लेटेस्ट व्लॉग में दिखाया गया है कि उनके बेटे जैद की तबीयत अचानक ही बहुत खराब हो गई है।

अरमान मलिक के बेटे जैद की तबीयत खराब
लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो में देखा जा सकता है कि अरमान मलिक के बेटे जैद की तबीयत अचानक ही काफी खराब हो गई है, जिस वजह से उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। व्लॉग के शुरुआत में पायल मलिक ने बताया कि जैद को बहुत ज्यादा बुखार हो रहा है, साथ ही जैद दिनभर से सोया नहीं है। अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल बताती हैं कि जैद को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। इसके बाद कृतिका और अरमान जैद को लेकर अस्पताल जाते हैं।

Youtuber Armaan Malik

मां कृतिका मलिक का रोकर हुआ बुरा हाल
वहीं अरमान मलिक अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताते हैं कि उनका बेटा जैद ज्यादातर बीमार रहता है। हालांकि इस बार जैद को डॉक्टर से चेक कराने के बाद कृतिका उसे घर लेकर आ जाती हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी अरमान मलिक और कृतिका मलिक के बेटे जैद की तबीयत काफी खराब हो गई थी। उस समय जैद की आंतों में सूजन आ गई थी, जिसकी वजह से उसका ऑपरेशन भी किया गया था।

4 बच्चों के पिता हैं अरमान मलिक
आपको बता दें कि अरमान मलिक के इस वक्त चार बच्चे हैं, इनमें पायल के तीन और कृतिका का एक बच्चा है। पहली पत्नी पायल से अरमान मलिक ने साल 2011 में लव मैरिज की थी। इसके बाद दूसरी पत्नी से अरमान मलिक ने साल 2018 में शादी की थी। यूट्यूबर अरमान मलिक लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अरमान मलिक के हर एक वीडियो रिलीज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं। जानकारी के अनुसार अरमान मलिक की दो शादियों की वजह से फैंस उन्हें मुसलमान समझते हैं लेकिन ऐसा नहीं है अरमान मलिक हिंदू हैं और उनका असली नाम संदीप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+