यूट्यूबर अरमान मलिक के बेटे की बीमारी पर क्यों उठ रहे हैं सवाल? मलिक परिवार का काला सच आया सामने

Youtuber Armaan Malik: फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां अक्सर किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। इंटरनेट पर मलिक परिवार को लेकर कई तरह की बातें सुनने को मिलती हैं।

अरमान मलिक के बेटे की बीमारी पर उठ रहे सवाल
हाल ही में यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका ने बताया था कि उनके बेटे जैद को एक गंभीर बीमारी हो गई है। इसको लेकर उन्होंने जैद की मेडिकल रिपोर्ट्स भी अपने व्लॉग में शेयर की थीं। लेकिन लोगों ने इस बात को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए हैं।

Youtuber Armaan Malik

बेटे की बीमारी के बाद लाइमलाइट में आया मलिक परिवार

जब यूट्यूबर अरमान मलिक और कृतिका मलिक के बेटे जैद के गंभीर रूप से बीमार होने की खबर आई, तो लोगों ने बच्चे के जल्दी ठीक होने की दुआ मांगी। हालांकि, इस खबर को कुछ लोगों ने पब्लिसिटी स्टंट भी बताया। ऐसा इसलिए क्योंकि मलिक फैमिली लाइमलाइट में रहने के लिए कई बार ऐसा कर चुकी है।

जैद की मेडिकल रिपोर्ट्स का वायरल वीडियो

-अरमान मलिक परिवार ने एक दिन पहले बेटे जैद की मेडिकल रिपोर्ट्स का व्लॉग शेयर किया है लेकिन अगर उसके एक दिन पहले और एक दिन बाद के व्लॉग पर नजर डाले, तो वह बहुत ही अलग हैं।

-पहले दिन के व्लॉग में बर्थडे पर सरप्राइज और दूसरे व्लॉग में कोर्ट मैरिज को लेकर बात की गई है। अब सवाल ये है कि परिवार का एक बच्चा गंभीर बीमारी से जूझ रहा है, तो फिर मलिक परिवार किस बात की खुशी मना रहा है।

क्या जैद की बीमारी पब्लिसिटी स्टंट है?

-इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स भी जैद की गंभीर बीमारी को मलिक परिवार का पब्लिसिटी स्टंट भी बता रहे हैं। लोग इस मामले को लेकर मलिक परिवार पर नेगेटिव कमेंट्स भी कर रहे हैं।

-जहां कुछ लोगों ने जैद की बीमारी को पब्लिसिटी स्टंट बताया है, वहीं कुछ लोगों ने जैद के जल्दी ठीक होने की दुआ भी मांगी है। साथ ही उन्होंने जैद को लेकर ये भी कहा है कि उस मासूम की इन सबमें कोई गलती नहीं है।

क्या है जैद की बीमारी से जुड़ा पूरा मामला?

-हाल ही में अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक और जैद की मां ने अपने व्लॉग के जरिए फैंस को बताया था कि उनके बेटे को रिकेट्स हो गया है। डॉक्टर से रिपोर्ट मिलने के बाद कृतिका और पायल दोनों के आंसू नहीं थम रहे थे।

-कृतिका और पायल अस्पताल में जैद का ट्रीटमेंट करवाती भी नजर आई थीं। इसके बाद मलिक परिवार ने जैद की मेडिकल रिपोर्ट्स का व्लॉग भी यूट्यूब पर शेयर किया था जिसमें उसकी बीमारी को लेकर काफी चर्चा की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+