कोर्ट के समन के बीच यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका हुईं प्रेग्नेंट, अब क्या करेगा परिवार?
Youtuber Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक और उनका पूरा परिवार इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल पटियाला जिला अदालत द्वारा अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों को समन भेजा गया है। हालांकि इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।
कृतिका मलिक फिर से हुईं प्रेग्नेंट
अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने घोषणा की है कि वह यूट्यूबर के साथ अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। हाल ही में, बिग बॉस ओटीटी 3 की फाइनलिस्ट कृतिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वह हाथों में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट लिए नजर आ रही थीं।

सोशल मीडिया पर शेयर की ऐसी तस्वीरें
इन तस्वीरों में कृतिका मलिक मुस्कुरा रही थीं, जबकि अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल भी कैमरे पर पोज देने के लिए उनके साथ शामिल हुई थीं। कृतिका ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- घर में खुशियां आने वाली हैं।
कोर्ट के समन के बीच प्रेग्नेंसी की घोषणा
-कृतिका मलिक की प्रेग्नेंसी की घोषणा पटियाला जिला अदालत द्वारा अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों को समन जारी करने के कुछ दिनों बाद हुई है। कोर्ट ने हाल ही में तीनों को नोटिस जारी कर आगामी 2 सितंबर 2025 को पेश होने को कहा था।
-ये समन दविंदर राजपूत द्वारा दायर एक याचिका के बाद जारी किया गया था, जिसमें अरमान मलिक पर हिंदू विवाह अधिनियम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था और दावा किया गया था कि यूट्यूबर की दो नहीं, बल्कि चार पत्नियां हैं। हिंदू विवाह अधिनियम के अनुसार, हिंदू धर्म का पालन करने वाले व्यक्ति को एक समय में केवल एक ही विवाह करने की अनुमति है।
क्यों दो शादियों के लिए अरमान मलिक की हो रही है आलोचना?
-यूट्यूबर अरमान मलिक ने साल 2011 में पायल से शादी की थी और बाद में चिरायु मलिक नाम के एक बेटे को जन्म दिया। इसके 6 साल बाद यानी 2018 में, अरमान मलिक ने अपनी पहली शादी को कानूनी तौर पर खत्म किए बिना, पायल की सबसे अच्छी दोस्त कृतिका से शादी कर ली। उनका एक बेटा भी है जिसका नाम जैद है।
-साल 2024 में पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में हिस्सा लेने के बाद अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों, पायल और कृतिका ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था। इस शों से पायल सबसे पहले एलिमिनेट हुई थीं जबकि अरमान मलिक फिनाले वीक में शो से बाहर हो गए थे। कृतिका मलिक बिग बॉस ओटीटी 3 की फाइनलिस्ट में से एक थीं।
-अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों, पायल और कृतिका को बिग बॉस ओटीटी 3 जैसे विवादास्पद रिएलिटी शो में भाग लेने के कारण नफरत का सामना करना पड़ा था और उन पर बहुविवाह (Polygamy) को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया था।
अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल ने कही थी ऐसी बात
-ऐसे में रिएलिटी शो से बाहर होने के बाद, पायल मलिक ने अरमान मलिक से तलाक लेने की इच्छा जताई थी। अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल ने अपने एक व्लॉग में कहा था- मैं इस नाटक और नफरत से तंग आ चुकी हूं।
-पायल मलिक ने आगे कहा था- जब तक ये मेरे बारे में था, मुझे कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन अब नफरत मेरे बच्चों तक पहुंच रही है। यं बहुत ही चौंकाने वाला और घिनौना है। इसी वजह से मैंने अरमान मलिक से अलग होने का फैसला कर लिया है। वह कृतिका के साथ रह सकते हैं, जबकि मैं बच्चों की देखभाल करूंगी।
-हालांकि, पायल मलिक ने बाद में अपना फैसला बदल दिया और अपने एक और व्लॉग में उन्होंने बताया कि वह अपने पति को तलाक नहीं देंगी। उन्होंने कहा कि वह अरमान मलिक से अलग होने के बजाय मरना पसंद करेंगी।
-पायल मलिक ने वीडियो में कहा था- मैं कुछ सकारात्मकता के साथ वापस आई हूं। सब जल्द ही ठीक हो जाएगा। आपका प्यार और समर्थन हमारे साथ रहेगा। एक समय के बाद, नकारात्मकता भी खत्म हो जाएगी।
-पायल मलिक ने आगे कहा था- जब लोग हमारे खुशहाल परिवार को देखेंगे, तो सब ठीक हो जाएगा। मुझे इस बात का पूरा यकीन है। पहले भी हालात अच्छे नहीं थे, लेकिन सब ठीक हो गया। इस बार भी सब ठीक हो जाएगा। मुझे पता है कि आप लोग हमें प्यार करना बंद नहीं करेंगे। आपके समर्थन की वजह से ही मैं ये हिम्मत जुटा पा रही हूं।












Click it and Unblock the Notifications