यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका के साथ दिल्ली मेट्रो में हुआ ऐसा हादसा, दरवाजे पर हुई ऐसी हालत
Youtuber Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका अपने वीडियोज के चलते सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। ये तीनों, लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। इनकी वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती हैं। मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक आए दिन अपनी दोनों पत्नियों के साथ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
दिल्ली मेट्रो में कृतिका के साथ हुआ हादसा
इसी बीच अरमान मलिक का लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस व्लॉग में खुद अरमान मलिक और उनकी पहली पत्नी पायल ने एक ऐसे हादसे के बारे में लोगों को बताया है जिसमें कृतिका (अरमान मलिक की दूसरी पत्नी) दिल्ली मेट्रो में परेशान हो गई थीं।

दिल्ली मेट्रो में अरमान मलिक ने किया सफर
अरमान मलिक के लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में देखा जा सकता है कि यूट्यूबर अपनी दोनों पत्नियों, पायल और कृतिका को लेकर दिल्ली के जनपद मार्केट में शॉपिंग पर गए थे। गत 11 फरवरी 2024 (रविवार) को तीनों मिलकर दिल्ली घूमते नजर आए थे। इसी बीच अरमान मलिक की दोनों पत्नियों ने पति से जिद किया कि वह दिल्ली मेट्रो के सफर का मजा लेना चाहती हैं।
मेट्रो के दरवाजे पर फंस गई थीं कृतिका मलिक
अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों को लेकर दिल्ली के कनॉट प्लेस से करोल बाग तक दिल्ली मेट्री का सफर करते नजर आए। दिल्ली मेट्रो में ट्रैवल करने के दौरान ही अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका के साथ एक हादसा हो जाता है। दरअसल रविवार को दिल्ली मेट्रो में काफी भीड़ थी जिसके चलते कृतिका मलिक मेट्रो से उतरते वक्त उसके दरवाजे में फंस जाती हैं।
पायल मलिक ने लोगों की बताई ये घटना
वीडिया में अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल इस घटना के बारे में लोगों को बताती नजर आती हैं। वह वीडियो में कहती हैं कि कृतिका की तबीयत सुबह से ही खराब थी पर वह शॉपिंग पर गई थी। पायल ने बताया- हम तीनों दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहे थे। वहीं करोल बाग स्टेशन पर उतरते समय दरवाजे के पास काफी भीड़ जमा हो गई थी और कृतिका पीछे टूट गई थी।
कृतिका की हालत देख परेशान हो गए थे अरमान मलिक
पायल ने आगे बताया- हमें लगा कि हम कृतिका को मेट्रो में खो देंगे लेकिन वह भीड़ को ढकेलती हुई बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच वह मेट्रो के दरवाजे पर फंस गई और काफी परेशानी के बाद वह बाहर निकल पाई। हालांकि इस घटना मे कृतिका को कोई चोट नहीं लगी है। पायल ने बताया कि कृतिका की ये हालत देखकर उनके पति अरमान मलिक काफी परेशान हो गए थे पर कृतिका अभी बिल्कुल ठीक है।












Click it and Unblock the Notifications