अरमान मलिक ने रचाई तीसरी शादी! फिर 5वें बच्चे के पिता बनने वाले हैं यूट्यूबर? बेबी शॉवर पर बना सस्पेंस
Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक अकसर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अरमान की दोनों बीवियों की भी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं और दोनों सौतन होकर भी बहनों की तरह प्यार से रहती हैं। हाल ही में अरमान मलिक की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जो उन्होंने फिर से की थी। शादी वाली बात को ही फैंस डाइजेस्ट नहीं कर सके कि अब बेबी शॉवर की फोटो वायरल हो रही हैं।
खबरें हैं कि अरमान मलिक एक बार फिर पिता बनने जा रहे हैं। ये खबर अपने आप में काफी शॉकिंग है। इसलिए भी क्योंकि अरमान के पहले ही चार बच्चे हैं। अरमान के तीन बच्चे उनकी पहली पत्नी पायल मलिक से हैं और एक बच्चा दूसरी पत्नी कृतिका से। ऐसे में पांचवे बच्चे की खबर ने फैंस को काफी शॉक किया है।

अरमान ने इस बात का खुलासा अभी तक नहीं किया है कि उनका ये पांचवा बच्चा पहली पत्नी से है या फिर दूसरी से। हालांकि आए दिन उनकी बीवियां अपने व्लॉग्स में तरह-तरह के खुलासे करती रहती हैं। अब हाल ही में पायल और कृतिका साथ में बेबी शॉवर को एन्जॉय करते दिखे।
पायल ने अपने व्लॉग में कहा कि हम लोग यहां बेबी शॉवर एन्जॉय करने आए हैं। अब आप लोग अंदाजा लगाइये कि ये किसका बेबी शॉवर है। मेरा या फिर गोलू (कृतिका) का। इसके बाद कृतिका कहती है कि ये आइडिया काफी अच्छा है। आप लोग खुद ही गेस करो कि ये किसका बेबी शॉवर है। सीधे बेबी शॉवर पर पता लगे कि कौन प्रेग्नेंट है। ऐसे बताने में शर्म आती है।
बताते चलें कि बेबी शॉवर वाले केक पर हे डैड लिखा हुआ था। अब ये तो वक्त आने पर ही पता लगेगा कि अरमान मलिक की कौनसी पत्नी फिर से प्रेग्नेंट है। फिलहाल फैंस काफी एक्साइटेड हैं औऱ खुश भी हैं। वैसे बता दें कि अरमान मलिक पहले ही चार बच्चों के पिता हैं।












Click it and Unblock the Notifications