Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Youtuber Armaan Malik ने 16 साल की लड़की से की शादी? 5वीं बार बाप बनने से पहले पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज

Youtuber Armaan Malik: फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ चुके सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अरमान मलिक पर पटियाला कोर्ट ने रेप और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि अरमान मलिक पर पहले से ही चार शादियां करने और लव जिहाद के आरोप लगे थे।

यूट्यबर अरमान मलिक के खिलाफ नया मुकदमा
इसके अलावा यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी पहली पत्नी पायल मलिक पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का भी आरोप लगाया गया था। इसी कड़ी में अब अरमान मलिक के खिलाफ एक नया मुकदमा दायर किया गया है जो कि उनकी शादी से ही जुड़ा है।

Youtuber Armaan Malik

16 साल की नाबालिग लड़की से शादी करने का लगा आरोप

दरअसल यूट्यूबर अरमान मलिक पर अब 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से शादी करने का आरोप लगा है। ऐसे में उनके खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं, इस पूरे मामले में उनकी दोनों बहनें, भाई, भाभी और पत्नियों पर भी केस दर्ज किया गया है।

अरमान मलिक पर रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

-इस केस के बारे में बात करते हुए एडवोकेट देवेंद्र राजपूत ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया है- अरमान मलिक ने जो पहली शादी की थी वो रेप और पॉक्सो एक्ट में आती है क्योंकि वो लड़की उस वक्त नाबालिग थी। इसकी वजह से जितने भी इसके परिवार के लोग हैं वो भी इस जुर्म में बराबर के हिस्सेदार हैं।

-वकील देवेंद्र राजपूत ने आगे कहा- अरमान मलिक के परिवार वालों ने जानबूझकर उनकी शादी नाबालिग लड़की से करवाई थी। उस शादी में नाबालिग लड़की ने दो बच्चों को जन्म भी दिया था। इसलिए अरमान मलिक के ऊपर रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगती हैं।

-वकील देवेंद्र राजपूत ने बताया- सारे सबूत देखने के बाद जज साहब ने अरमान मलिक के खिलाफ रेप और पॉक्सो का मामला दर्ज किया है। ये हमारी बहुत बड़ी जीत है। अब ये केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा।

2 सितंबर 2025 को पटियाला कोर्ट में होना है हाजिर

-आपको बता दें कि एडवोकेट देवेंद्र राजपूत ने पहले ही यूट्यूबर अरमान मलिक पर दो और मामले दर्ज करवाए थे। तब उन्होंने बताया था कि कोर्ट ने उनकी याचिका मंजूर कर ली है और इस मामले में अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों को आगामी 2 सितंबर 2025 को पटियाला कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया है।

-एडवोकेट देवेंद्र राजपूत द्वारा दायर याचिका के बाद अब यूट्यूबर अरमान मलिक की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई हैं। हालांकि, अभी तक अरमान मलिक या फिर उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने इस मामले पर कोई भी टिप्पणी नहीं की है और न ही कैमरे के सामने कोई बयान दिया है।

फिर से मां बनने वाली हैं अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल

इसी बीच खबर है कि अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। उन्होंने नेचुरली कंसीव किया है और जल्द ही वह अपने चौथे बच्चे का स्वागत करेंगी। ऐसे में इस इस बात को लेकर पूरा परिवार काफी खुश नजर आ रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+