बुरे फंसे यूट्यूबर अरमान मलिक, पूरे परिवार को कोर्ट का समन, सरेआम हाथ जोड़ने के बाद अब क्या हुआ?
Youtuber Armaan Malik: फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। अपनी पर्सनल लाइफ और सोशल मीडिया एक्टिविटी के कारण सुर्खियों में रहने वाले अरमान मलिक इस बार अपने परिवार के साथ कानूनी पचड़े में फंस गए हैं।
अरमान मलिक और उनके पूरे परिवार को मिला समन
पटियाला कोर्ट ने यूट्यूबर अरमान मलिक, उनकी दोनों पत्नियो, पायल मलिक और कृतिका मलिक, को तलब किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन तीनों पर 3 अलग-अलग मामलों में केस दर्ज हुआ है।

अरमान मलिक की 2 पत्नियां और 4 बच्चे
-आपको बता दें कि अरमान मलिक ने अपनी 2 पत्नियों और तीन शादी के चलते खबरों में छाए रहते हैं। जानकारी के अनुसार अरमान मलिक की तीन शादियां हुई हैं। हालांकि इस समय वह अपनी दोनों पत्नियों और 4 बच्चों के साथ चंडीगढ़ में रहते हैं। सभी लोग एक ही छत के नीचे मिलजुल कर रहते हैं।
-वहीं अरमान मलिक ने पिछले कई इंटरव्यूज में बताया है कि वह अपने पूरे परिवार के साथ काफी खुश हैं। उनकी दोनों पत्नियों से लेकर चारों बच्चों तक को एक दूसरे से कोई परेशानी नहीं है। ये उनकी निजी जिंदगी का हिस्सा है, लेकिन सोशल मीडिया पर ये मुद्दा बार-बार उछलता है।
अरमान मलिक के परिवार पर दर्ज हुए 3 मामले
खबर है कि पटियाला के सीनियर एडवोकेट दविंदर राजपूत ने यूट्यूबर अरमान मलिक और उनके परिवार के खिलाफ कोर्ट में तीन केस दायर किए हैं।
1- धार्मिक बेअदबी का मामला (भगवान के रूप में अवतार लेकर वीडियो बनाने का आरोप, लोगों की धर्मिक भावना को ठेस पहुंचाना)
2- सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री फैलाना।
3. 4 शादियां करने का आरोप, जिसे हिंदू विवाह अधिनियम का उल्लंघन बताया गया है।
पटियाला कोर्ट में पेश होने का आदेश
-इन तीनों मामलों पर सुनवाई के बाद पटियाला कोर्ट ने यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों को आगामी 2 सितंबर को अदालत में पेश होने का नोटिस भेजा है।
-अरमान मलिक पर आरोप है कि उन्होंने चार शादियां की हैं और सोशल मीडिया पर ऐसे कंटेंट पोस्ट किए हैं, जिनसे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और अश्लीलता भी फैलीहै। अगर आरोप साबित होते हैं, तो ये उनके लिए दंडनीय अपराध साबित हो सकता है।
अरमान मलिक और पायल ने हाथ जोड़कर मांगी थी माफी
-कुछ दिनों पहले ही पायल मलिक को मां काली का रूप धारण करना भारी पड़ गया था। पायल की इस हरकत से धार्मिक भावनाएं आहत होने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया था और आखिरकार पायल को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी थी।
-विरोध के बाद पायल मलिक ने पटियाला के प्रसिद्ध काली माता मंदिर पहुंचकर, वहां श्रद्धा के साथ क्षमा याचना की थी। पायल के साथ-साथ उनके पति अरमान मलिक ने भी पंजाब के खरड़ स्थित शिव सागर महाकाली मंदिर पहुंचकर भगवान से क्षमा याचना की थी। उन्होंने भी ये माना था कि उनके परिवार की ओर से की गई इस हरकत से कई लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और इसके लिए वह दिल से माफी मांगते हैं।












Click it and Unblock the Notifications