मौत की धमकी के बीच यूट्यूबर अरमान मलिक ने दी गुड न्यूज, क्या प्रेग्नेंट हो गई हैं दूसरी पत्नी? हुआ बड़ा खुलासा

Youtuber Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में छाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि उनको कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद से ही यूट्यूबर का पूरा परिवार परेशान नजर आ रहा था।

क्या दोबारा प्रेग्नेंट हुईं कृतिका मलिक?
वहीं इन सबके बीच अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही हैं। खबर है कि यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गई हैं। हालांकि इस दावे में कितनी सच्चाई है इस बात का खुलासा यूट्यूबर की पहली पत्नी पायल ने किया है।

Youtuber Armaan Malik

अरमान मलिक की 2 पत्नियां और 4 बच्चे

-आपको बता दें कि यूट्यबर अरमान मलिक अपनी दो पत्नियों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका एक ही घर में साथ में साथ रहती हैं। वहीं अरमान मलिक के दोनों पत्नियों से 4 बच्चे भी हैं।

-अरमान मलिक के साथ साथ उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका भी व्लॉगिंग के जरिए खूब पैसा कमाती हैं और लोगों को अपनी पर्सनल जिंदगी का अपडेट देती रहती हैं। दोनों फैंस के साथ अपनी जिंदगी की हर छोटी चीज शेयर करते हैं।

दूसरी पत्नी कृतिका ने लोगों को दी बड़ी खुशखबरी

फिलहाल अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका ने लोगों को एक बड़ी खुशखबरी दी है, जिसे सुनने के बाद हर कोई चौंक गया है। कहा जा रहा है कि कृतिका मलिक दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने व्लॉग में खुद इस प्रेग्नेंसी के बारे में लोगों को बताया है। आपको बता दें कि कृतिका ने इससे पहले आईवीएफ की मदद से बेटे जैद को जन्म दिया था।

कृतिका ने कहा है कि वह दोबारा मां बनने वाली हैं

व्लॉग में कृतिका मलिक खुद कहती हैं कि वह दोबारा मां बनने वाली हैं। उन्होंने फैंस को प्रेग्नेंसी किट भी दिखाई, जिसके बाद वह घरवालों को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताती हैं। ये खबर सुनकर हर कोई खुश हो जाता है। वहीं कृतिका की सौतन पायल का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

क्या कृतिका ने सबके साथ किया मजाक?

-आपको बता दें कि कृतिका मलिक ने इससे पहले एक व्लॉग में बताया था कि वो मां बनने वाली हैं और वो लक्ष्य के साथ प्रैंक करती हैं कि तू सबको बताना कि वो प्रेग्नेंट हैं, जिसके बाद घर का हर शख्स हैरान हो जाता है। लेकिन कृतिका उस समय अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सभी के साथ प्रैंक कर रही थीं।

-वहीं कृतिका मलिक ने इस लेटेस्ट वीडियो में भी लोगों के साथ प्रेग्नेंसी को लेकर मजाक किया है। वो और अरमान मिलकर प्रेग्नेंसी का ये प्रैंक करते हैं। वो जैद के टाइम की किट सभी को दिखाती हैं और बोलती हैं कि वह दोबारा मां बनने वाली हैं।

सौतन पायल का ऐसा था रिएक्शन

आपको बता दें कि कृतिका ने पायल को नहीं बताया था कि वो प्रैंक कर रही हैं। ये बात वो पायल को सैलून में जाकर बताती हैं। कृतिका कहती हैं- पायल तेरे लिए एक सरप्राइज है। पायल जैसे ही किट देखती हैं वो चौंक जाती हैं। उसके बाद वो गाना गाने लगती हैं कि मेरे घर नए मेहमान आ रहे हैं। फिर पायल कहती हैं- मुंह तो मीठा करा दे सबका। मैं मीठा मंगा दूं।

आईवीएफ की मदद से दोनों पत्नियां हुई थीं प्रेग्नेंट

आपको बता दें कि एक पुराने व्लॉग में यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल ने बताया था कि उनकी दोस्त और सौतन कृतिका का पहले दो बार मिसकैरेज हो चुका था जिसके चलते डॉक्टर ने उन्हें नॉर्मल प्रेग्नेंसी के लिए मना कर दिया था। ऐसे में कृतिका ने ही आईवीएफ के बारे में सबसे पहले बात की थी। वहीं अपनी दोस्त के साथ मिलकर पायल ने भी आईवीएफ के जरिए प्रेग्नेंट होने का प्लान बनाया था।

4 बच्चों के पिता हैं यूट्यूबर अरमान मलिक

-पायल मलिक ने बताया था कि उन दोनों के आईवीएफ का प्रोसेस भी दो बार फेल हो गया था लेकिन तीसरी बार वह काम कर गया और ऐसे में दोनों एकसाथ प्रेग्नेंट हो गई थीं। वहीं व्लॉग में कृतिका ने बताया था कि आईवीएफ का प्रोसेस भी आसान नहीं होता है।

-प्रोजेस्टेरोन इंजेक्शन के कारण उन्हें और उनकी दोस्त पायल को पूरे शरीर में काफी दर्द होता था।

-दोनों रात को ठीक से सो नहीं पाती थीं। उन्होंने प्रेग्रेंसी पिलो की भी मदद ली थी। हालांकि अब अरमान मलिक 4 बच्चों के पिता हैं और सभी लोग खुशी-खुशी एक् दूसरे के साथ रहते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+