यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल के साथ हुआ ऐसा धोखा, सोच भी नहीं सकते आप
Youtuber Armaan Malik: मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों के चलते इंटरनेट पर छाए रहते हैं। अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां, पायल और कृतिका अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं जो कि खूब वायरल होती हैं।
पायल मलिक के साथ हुआ धोखा
अरमान मलिक के साथ साथ कृतिका और पायल भी यूट्यूब व्लॉग पर अपनी पर्सनल लाइफ के अपडेट्स आम लोगों के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल ने यूट्यूब पर एक वीडियो बनाकर लोगों को अपने साथ हुए एक बड़े धोखे के बारे में बताया है।

कंपनी ने भेज दिए पुराने जुते
पायल मलिक ने बताया है कि उनके साथ हाल ही में एक बड़ा फ्रॉड हो गया है। उन्होंने अपने लेटेस्ट वीडियो में बताया कि उन्हें ऑनलाइन शॉपिंग करना पंसद है और हाल ही में उनके साथ ऑनलाइन एक बड़ा धोखा हो गया है। उन्होंने बताया कि एक बड़े ब्रांड से उन्होंने अपने लिए हाई हील्स मंगवाए थे जो कि उन्हें गलत भेज दिए गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्हें किसी के पहने हुए पुराने हील्स कुरियर किए गए हैं।
पायल ने सोशल मीडिया पर कही ऐसी बात
पायल मलिक ने वीडियो में बताया है कि इन हील्स के लिए उन्होंने 6 हजार रुपए की कीमत दी थी लेकिन उसके बदले में उन्हें पहने हुए पुराने जूते भेजे गए हैं जो कि वह एक्सेप्ट नहीं करेंगी। पायल ने वीडियो में बताया कि वह इस बड़ी कंपनी के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराएंगी।
अजमेर शरीफ पहुंची थीं पायल
आपको बता दें कुछ समय पहले पायल मलिक के छोटे बेटे जैद की काफी तबीयत खराब हो गई थी और उसका कई दिनों तक अस्पताल में इलाज चला था। वहीं अपने बेटे के ठीक हो जाने की दुआ मांगने के लिए पायल अपने पति अरमान मलिक और बड़े बेटे चिरायु के साथ अजमेर शरीफ पहुंची थीं। यहां उन्होंने चादर चढ़ाई थी और अपने बेटे के लिए दुआ भी मांगी थी।












Click it and Unblock the Notifications