यूट्यूबर अरमान मलिक को लेकर बड़ी खबर, प्रेग्नेंट पत्नी पायल को दिया तलाक? कोर्ट के आदेश के बाद बदली जिंदगी
Youtuber Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक,जो हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 3 में अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ नजर आए थे, एक बार फिर चर्चा में हैं। खबर है कि अरमान मलिक अब अपनी पहली पत्नी पायल से अलग हो रहे हैं।
अरमान मलिक ने पहली पत्नी पायल को छोड़ने का फैसला किया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपनी पहली पत्नी पायल को छोड़ने का फैसला कर लिया है और दूसरी पत्नी कृतिका के साथ आगे की जिंदगी बिताने की प्लानिंग की है।

दो पत्नियों में से किसी एक को देना होगा तलाक
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हाई कोर्ट ने यूट्यूबर अरमान मलिक को चेतावनी दी थी कि उन्हें अपनी दो पत्नियों में से किसी एक को तलाक देना होगा अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
कोर्ट के आदेश के बाद कृतिका के साथ रहना चाहते हैं अरमान मलिक
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूट्यूबर अरमान मलिक ने कोर्ट के फैसले के बाद पहली पत्नी पायल मलिक को तलाक देकर दूसरी पत्नी कृतिका के साथ रहने का ऑप्शन चुना है।
-हालांकि इस पूरे मामले पर अब तक अरमान मलिक, पायल या कृतिका की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। दिलचस्प बात ये है कि अरमान के हालिया व्लॉग्स में पायल अब भी दिखाई दे रही हैं।
अगस्त 2025 में शुरू हुआ था ये विवाद
-जानकारी के अनुसार इस विवाद की शुरुआत अगस्त 2025 में हुई थी, जब पटियाला डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों को नोटिस जारी कर कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था।
-ये कार्रवाई उस याचिका के बाद शुरू हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि अरमान मलिक ने केवल दो नहीं बल्कि चार शादियां की हैं।
-याचिका में कहा गया था कि ये हिंदू मैरिज एक्ट का उल्लंघन है, जिसके तहत हिंदू धर्म मानने वाले किसी भी व्यक्ति को एक समय में केवल एक ही विवाह करने की अनुमति है।
यूट्यूबर अरमान मलिक की शादी और बच्चे
-आपको बता दें कि यूट्यूबर अरमान मलिक ने कुल चार शादियां की हैं। फिलहाल वह 2 पत्नियों और 4 बच्चों के साथ एक ही छत के नीचे खुशहाली का जीवन जी रहे हैं। उनकी पहली पत्नी पायल मलिस से उन्हें तीन बच्चे हैं और पायल फिलहाल प्रेग्नेंट भी हैं। वहीं दूसरी पत्नी कृतिका मलिक से उन्हें एक बेटा है।
-खबर है कि यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक इस समय प्रेग्नेंट हैं। वह जल्द ही अपने चौथे बच्चे को जन्म देंगी। पायल मलिक के इससे पहले 3 बच्चे हैं, जिनमें से एक ट्विन्स हैं। पायल मलिक की इस प्रेग्नेंसी से पूरा परिवार बहुत खुश और उत्साहित है। अरमान मलिक अब अपने 5वें बच्चे का स्वागत करने की तैयारी में हैं।












Click it and Unblock the Notifications