6 बच्चों के बाप बनेंगे यूट्यूबर अरमान मलिक? पायल ने दी ऐसी गुड न्यूज, बोलीं- दर्जन बच्चे तो होंगे ही

Youtuber Armaan Malik: फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्निया पायल और कृतिका इस समय सुर्खियों में छाए है। अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल ने हाल ही में अपने व्लॉग के जरिए लोगों को बताया था कि वह एक बार फिर से मां बनने जा रही हैं।

6 बच्चों के बाप बनने वाले हैं यूट्यूबर अरमान मलिक?
ऐसे में अरमान मलिक 5वें बच्चें के पिता बनने वाले हैं। लेकिन इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका भी जल्द खुशखबरी दे सकती हैं। तो फिर अरमान मलिक 5 नहीं बल्कि 6 बच्चों के पिता बन जाएंगे।

Youtuber Armaan Malik

अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल की तीसरी प्रेग्नेंसी

-पायल मलिक व्लॉग में बताया है कि ये उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी है। आपको बता दें कि पायल के पहले से तीन बच्चे- सबसे बड़ा बेटा चीकू (चिरायु) और उसके बाद आईवीएफ (IVF) के जरिए पैदा हुए जुड़वां बच्चे, अयान और तुबा, हैं।

-अब पायल मलिक चौथे बच्चे को जन्म देने जा रही हैं। पायल ने इस बार की प्रेग्नेंसी को मैजिकल (चमत्कार) करार दिया है क्योंकि ये नेचुरल है और बिल्कुल भी प्लान नहीं की गई थी।

कृतिका भी जल्द दे सकती हैं खुशखबरी

अपने व्लॉग में पायल मलिक ने ये भी खुलासा किया है कि अरमान मलिक की दूसरी पत्नी यानी उनकी सौतन कृतिका मलिक भी बहुत जल्द गुड न्यूज दे सकती हैं। आपको बता दें कि कृतिका ने आईवीएफ की मदद से एक प्यारे से बेटे, जैद को जन्म दिया था। पायल के अनुसार कृतिका ने भी दूसरी प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर ली है।

पायल ने कहा- कम से कम दर्जन बच्चे चाहिए

-व्लॉग में मस्ती करते हुए पायल मलिक ने कहा- हमने सोचा है कि कम से कम दर्जन बच्चे तो होने ही चाहिए। 4 पहले से हैं, 5वां आने वाला है। गोलू (कृतिका) भी दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रही है। अब तो घर में बस बच्चे ही बच्चे होंगे। 4 हों या 6 ये तो भगवान की मर्जी होगी। हमें तो कम से कम दर्जन भर चाहिए।

-अभी हाल ही में यूट्यूबर अरमान मलिक और उनके परिवार वालों ने अपने नए व्लॉग में लोगों को पायल मलिक की प्रेग्नेंसी की सारी सच्चाई बताई है। दरअसल पायल मलिक की प्रेग्नेंसी को पूरा परिवार किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहा है।

-पायल मलिक ने अपने व्लॉग में बताया है कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि वह नैचुरली कंसीव कर पाएंगी, क्योंकि उनकी केवल एक ही फॉलोपियन ट्यूब है। ऐसे मामलों में गर्भधारण की संभावना बेहद कम होती है। पायल ने एक फॉलोपियन ट्यूब की मदद से अब तक तीन बच्चे पैदा कर लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+