यूट्यूबर अरमान मलिक बनेंगे 5वें बच्चे के पिता, चौथी शादी के बाद अब पत्नी की प्रेग्नेंसी को लेकर बड़ा खुलासा
Youtuber Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों अपनी चौथी शादी को लेकर चर्चा में हैं। अरमान मलिक ने इससे पहले 3 शादियां कर रखी हैं और अब उनकी चौथी शादी की भी बात सामने आ रही है। इसी बीच खबर है कि अरमान मलिक पांचवे बच्चे के पिता बनने वाले हैं।
5वीं बार पिता बनने जा रहे हैं अरमान मलिक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूट्यबर अरमान मलिक 5वीं बार पिता बनने जा रहे हैं। उनकी पहली पत्नी पायल मलिक फिर प्रेग्नेंट हैं। पायल मलिक ने अपने व्लॉग में प्रेग्नेंसी का खुलासा कियाहै। उन्होंने कहा कि वो तीन महीने बाद ये गुड न्यूज सुनाने वाली थीं, लेकिन उन्होंने अभी बता दिया।

पायल मलिक ने की गोदभराई की तैयारी
पायल मलिक अपने इस व्लॉग में अपनी गोदभराई के लिए तैयारी करती नजर आ रही हैं। पायल के बाद उनके पास में खड़ी सौतन कृतिका मलिक भी इस खबर को कंफर्म करती हैं और पायल की बेटी तूबा को गोद में उठाकर पूछती हैं कि बताओ तुम्हें क्या चाहिए, काका या काकी।
सौतन कृतिका मलिक ने कही ऐसी बात
इस पर तूबा अपनी तोतली आवाज में बोलती है कि काका चाहिए। ये सुनकर पायल बोलती हैं कि घर में पहले से ही तीन-तीन काका है, काकी नहीं बोल सकती थी। पर बाद में कृतिका बोलती हैं कि कुछ भी हो, बस हेल्दी हो।
अरमान मलिक की 2 पत्नियां और 4 बच्चे
यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक और 4 बच्चों के साथ एक ही घर में रहते हैं। सोशल मीडिया पर इनके वीडियोज और तस्वीरें अक्सर वायरल हो जाते हैं। ऐसे में इनको लोगों की तरह-तरह की बातें सुनने को मिलती हैं। इन दिनों अरमान मलिक को लेकर चर्चा हो रही है कि उन्होंने चौथी शादी भी कर ली है।
अरमान मलिक की चौथी शादी की चर्चा
दरअसल सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ फोटोज के वायरल होने के बाद ये दावा किया जा रहा है कि अरमान मलिक अपने घर में एक और नई बीवी ला चुके हैं। जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं उन्हें खुद यूट्यूबर ने ही शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अरमान मलिक अपने बच्चों की नैनी लक्ष के साथ नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications