Youtuber Armaan Malik का बच्चों की नैनी से चल रहा चक्कर? सरेआम गोद में उठाकर की ऐसी हरकत, मचा बवाल
Youtuber Armaan Malik Viral Video: फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों अपने नए गाने वल्ला वल्ला को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनका ये गाना फैंस के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इसी बीच अब अरमान मलिक का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसने लोगों को चौंका दिया है।
नए गाने के बीच वायरल हुआ अरमान मलिक का ऐसा वीडियो
इस वायरल वीडियो में अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ नहीं बल्कि अपने बच्चों की नैनी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है।

नैनी के साथ अरमान मलिक की ऐसी केमिस्ट्री
-यूट्यूबर अरमान मलिक आमतौर पर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह अक्सर अपनी दोनों पत्नियों के साथ वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है।
-यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपने इंस्टाग्राम चैनल पर नए गाने वल्ला वल्ला पर एक रील शेयर की है जिसमें वह बच्चों की नैनी लक्ष्य के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
नैनी को गोद में उठाकर किया डांस
वीडियो में अरमान मलिक नैनी लक्ष्य को गोद में उठाकर डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए हैं। देखते ही देखते ये रील वायरल हो गई और कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
तीसरी शादी की अफवाहें फिर हुईं तेज
आपको बता दें कि कुछ समय पहले यूट्यूबर अरमान मलिक और नैनी लक्ष्य को लेकर तीसरी शादी की अफवाहें भी उड़ी थीं। हालांकि उस वक्त अरमान मलिक ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था। हालांकि अब लक्ष्य के साथ इस तरह का रोमांटिक डांस सामने आने के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स का रिएक्शन
इस वीडियो के सामने आते ही लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- हरकत ऐसी करते हो, फिर सफाई देते रहते हो। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- तीनों मियां-बीवी का ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। कई लोग अरमान मलिक की पर्सनल लाइफ को लेकर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
अरमान मलिक की 2 पत्नियां और 4 बच्चे
-आपको बता दें कि अरमान मलिक की दो पत्नियां हैं, पायल मलिक और कृतिका मलिक। दोनों से उनके चार बच्चे हैं। इतना ही नहीं, अरमान मलिक जल्द ही 5वीं बार जुड़वा बच्चों के पिता बनने वाले हैं जिसको लेकर भी वह चर्चा में बने हुए हैं।
-अरमान मलिक का ये वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि उनकी पर्सनल लाइफ जितनी चर्चित है, उतनी ही विवादों से भी जुड़ी रहती है। अब देखना होगा कि इस वायरल वीडियो पर अरमान मलिक या उनके परिवार की तरफ से कोई सफाई आती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications