Abhradeep Saha: यूट्यूबर ने मरने से पहले किया था 'शैतान' का जिक्र? आखिरी Video ने उड़ाए लोगों के होश

Abhradeep Saha Last Video: हाल ही में मशहूर यूट्यूबर अभ्रदीप साहा की मौत ने फैंस को हिलाकर रख दिया। सोशल मीडिया पर अच्छी खासी तादात में लोग उन्हें फॉलो करते थे और उनके वीडियोज लोगों को काफी पसंद भी थे। मगर फिर अचानक उनकी मौत की खबर पर यकीन कर पाना हर किसी के लिए मुश्किल हो रहा है। इस बीच उनका एक क्लिप वायरल हो रहा है, जो मौत से पहले का उनका आखिरी वीडियो बताया जा रहा है।

वायरल हो रहा लास्ट वीडियो
अभ्रदीप साहा की फैन फॉलोइंग अच्छी है और यही वजह है कि लोगों को उनका जाना काफी शॉक कर गया है। यूट्यूब पर उनके 4 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स थे, जिनके बीच वे हमेशा अट्रैक्शन का केंद्र बने रहते थे। अब उनकी मौत की खबरों के बीच एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें वे 'शैतान' का जिक्र करते नजर आ रहे हैं।

Youtuber Abhradeep Saha

यूट्यूबर की मौत से फैंस शॉक्ड
बताते चलें कि फैंस के बीच एंग्री रैंटमैन नाम से फेमस अभ्रदीप की कुछ ही महीनों पहले ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। इसके बाद से ही वे वेंटिलेटर पर आ गए थे। फिर 16 अप्रैल को यूट्यूबर की मौत हो गई। हालांकि परिवार की तरफ से मौत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है मगर खबर फैंस के बीच आग की तरह फैल गई है।

आखिर क्यों किया 'शैतान' का जिक्र?
आखिरी पोस्ट भी फैंस के बीच काफी चर्चा में है। इसमें वे आर माधवन और अजय देवगन की फिल्म शैतान का जिक्र करते दिखे। वीडियो तकरीबन एक महीना पहले का है, जिसमें वे कह रहे हैं कि ये एक शानदार बेहतरीन थ्रिलर फिल्म है, जो उन्हें बेहद अच्छी लगी। इस फिल्म में स्टार्स ने अपनी दमदार एक्टिंग दिखाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+