'मेरे कार के सीट का लेदर कवर आपने पहन लिया है', लोगों ने उर्फी जावेद को कही ऐसी बात, वायरल हुईं अजीब तस्वीरें
Urfi Javed Look Troll: लोगों का कहना है कि ऐसी कोई चीज नहीं हैं जिसे उर्फी जावेद अपने कपड़ों की तरह नहीं पहन सकती हैं। इसी कड़ी में उर्फी जावेद ने इस बार कार की सीट और सोफे के लेदर जैसे कपड़े पहने हुए हैं।

Urfi Javed Look Troll: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर अपने बोल्ड आउटफिट को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह अपने अजीबोगरीब कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड बनाती रहती हैं। उनके यूनीक फैशन सेंस को लेकर न सिर्फ आम लोग चर्चा करते हैं बल्कि सेलेब्स भी उनकी बातें करते रहते हैं। उर्फी जावेद अपने अजीब फैशन को लेकर जमकर ट्रोल भी होती हैं। इसी बीच उनके लेटेस्ट तस्वीरों ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है। वह इन तस्वीरों नें काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। हालांकि लोगों ने उनकी इन तस्वीरों का जमकर मजाक बनाया है। लोगों का कहना है कि उर्फी जावेद अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में किसी गाड़ी के सीट की तरह लग रही हैं।

उर्फी जावेद ने पहनी लेदर की ड्रेस
लोगों का कहना है कि ऐसी कोई चीज नहीं हैं जिसे उर्फी जावेद अपने कपड़ों की तरह नहीं पहन सकती हैं। इसी कड़ी में उर्फी जावेद ने इस बार कार की सीट और सोफे के लेदर जैसे कपड़े पहने हुए हैं। उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी इन लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। उर्फी के इस नए लुका का लोग जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। उर्फी जावेद की इस ड्रेस को देखने के बाद हर कोई सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहा है।
लोगों ने कहा- सोफा कवर लग रही हो
उर्फी जावेद की इन लेटेस्ट तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने इस नए लुक में ब्राउन कलर के लेदर से बनी हुई ड्रेस पहनी हुई है। उर्फी की यह ड्रेस कार की सीट और सोफे के कवर की तरह लग रहा है। वहीं, उर्फी ने इन तस्वीरों के शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- आई लव्ड लव्ड दिस लुक (I loved loved this look)। सोशल मीडिया यूजर्स उर्फी के इस ड्रेस की तुलना सोफा कवर से कर रहे हैं।
उर्फी जावेद का उड़ रहा है मजाक
उर्फी की ये लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस लुक को लेकर जहां कुछ लोग उर्फी को ट्रोल कर रहे हैं वहीं उनके फैंस को उनका ये फैशन काफी पसंद आ रहा है। कुछ लोगोम ने तो सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का जमकर मजाक उड़ाया है। लोग उर्फी से सवाल कर रहे हैं कि 'इतना कैसे सोच लेती हो'। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- मेरे चेयर का सोफा चोरी हो गया है, आपने देख क्या?

यूजर्स बोले- मेरे कार की सीट का कवर है ये तो
एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- मेरे कार के सीट का कवर बिल्कुल आपकी ड्रेस की तरह है। क्हीं आपने ही तो नहीं ले लिया। वहीं एक और शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये किस तरह की ड्रेस है...ऐसा कोई कैसे पहन सकता है...कोई इतना अजीब कैसे हो सकता है।

उर्फी जावेद ने दिखाया अपना फिगर
उर्फी जावेद ने नई ड्रेस के साथ नया हेयर स्टाइल भी बनाया है। इन तस्वीरों में उर्फी अपने फिगर को भी पूरी तरह फ्लॉन्ट कर रही हैं। वैसे उर्फी की इन फोटो को देख कर कई लोग उन्गें ड्रोल कर रहे हैं। कोई उन्हें 'रोड मॉडल' बुला रहा है तो कोई कह रहा है 'सॉरी बट पता नहीं हंसी क्यों आ रही है'। आपको बता दें कि हाल ही में गोल्डल कलर की ड्रेस में नजर आई थीं जिसे पहनकर वह चल ही नहीं पा रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications