Millionaire Tour: 'तेरी तकदीर..' वाले कमेंट पर हनी सिंह ने बादशाह को फैंस से दिलवाई गाली, बोले- 'तुझे कमबैक'
Yo Yo Honey Singh Millionaire Tour: हिप हॉप म्यूजिक और रैप की दुनिया के किंग यो यो हनी सिंह रहे हैं। उनके फेमस होने के बाद कई सारे रैपर म्यूजिशियन आए और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। इन रैपर्स के बीच भी अच्छी खासी दुश्मनी और मन मुटाव है। इसमें सबसे ऊपर आते हैं दो बड़े नाम। हनी सिंह और बादशाह। दोनों ने करियर की शुरुआत लगभग एक समय पर की।
कई इंटरव्यूज में इनकी बताई बातें माने तो दोनों ने साथ में काम भी किया। लेकिन बाद में अलग हो हुए और आए दिन आपस में एक दूसरे को तंज भी कसते रहते हैं। कुछ सालों से हनी अपनी तबीयत की वजह से गायब रहे। इस बादशाह ने अपने एक कॉन्सर्ट में कहा था कि कुछ लोगों का कमबैक नहीं हो रहा है। अब हनी सिंह ने बादशाह को करारा जवाब दिया है।

हनी सिंह इन दिनों अपने इंडिया टूर पर हैं। इसका नाम उन्होंने मिलियनेयर है। इसकी शुरुआत उन्होंने मुंबई से की। उनका पहला कॉन्सर्ट 22 फरवरी को मुंबई में हुआ। यहां हजारों की तादात में फैंस पहुंचे थे। यहां उन्होंने बादशाह के हर एक तंज का जवाब दिया है। हालांकि इस पूरे वाक्ये में उन्होंने कहीं भी बादशाह का नाम नहीं लिया है। हनी सिंह ने कहा, कुछ लोग कहते है को वो मेरे भाई हैं। कई ये भी कहते हैं कि मेरा कमबैक नहीं हो रहा है। फिर ही लोग कहते है कि वो मेरे गाने लिखते हैं और तकदीर देंगे वाली भी बात करते हैं। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए हनी कहते हैं, पिछले साल मेरी तकदीर ने कई लोगों के गुरूर तोड़े हैं। अब तुझे फिर से कमबैक करना पड़ेगा....। बड़े बोल नहीं बोलने चाहिए, अहंकार तो रावण का भी नहीं रहा मेरे भाई। मैं तो मर गया था खत्म हो गया था। मुझे आप लोगों ने वापस लाया। आपकी वजह से मैं सांस ले रहा हूं, गा रहा हूं और परफॉर्म कर रहा हूं। बता दें, इस दौरान उनके साथ अल्फाज भी मौजूद थे। उन्होंने हनी सिंह के साथ मिलकर कई गाने लिखे हैं।
वहीं, हनी सिंह की इस बात पर अब सोशल मीडिया पर भी एक बवाल मच गया है। हनी सिंह और बादशाह के फैंस भी आपस में भिड़े हुए हैं। ख़ैर इन दोनों की कॉन्ट्रोवर्सी पर आपका क्या विचार है और आप किसकी तरफ हैं। हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताइएगा।












Click it and Unblock the Notifications