सलमान खान की फिल्म का नया गाना 'येंतम्मा' हुआ रिलीज, भाईजान, वेंकटेश और राम चरण का दिखा लुंगी अवतार

Salman Khan Lungi Avatar: 'येंतम्मा' गाने में सलमान खान का मसालेदार तड़का दिखाई दे रहा है। ये डांस नंबर लोगों को फुलऑन एंटरटेन कर रहा है।

salman khan

Salman Khan Lungi Avatar: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल कुछ समय पहले सलमान खान और उनके परिवार को बिश्ननोई गैंग की तरफ से धमकी भरा ईमेल मिला था जिसके बाद से सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इसके अलावा उन्हें घर से बाहर किसी तरह के इवेंट में जाने से भी मना किया जा रहा था। इसी बीच सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। एक-एक करके फिल्म के सभी गाने रिलीज किए जा रहे हैं। इस फिल्म के सभी गाने लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। लोग इन पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। इसी कड़ी में अब भाईजान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का एक और नया गाना 'येंतम्मा' रिलीज कर दिया गया है। इस धमाकेदार गाने में आप सलमान खान और वेंकटेश को लुंगी पहनकर डांस करते हुए देख सकते हैं। इसके अलावा इस गाने में साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण भी डांस करते नजर आ रहे है।

सलमान खान ने किया लुंगी डांस
इससे पहले सलमान खान की इस फिल्म का एक रोमांटिक गाना 'नैयो लगदा' और पंजाबी नंबर 'बिल्ली बिल्ली' भी लोगों को खूब पसंद आया है। वहीं हाल ही में फिल्म का एक और गाना 'बठुकम्मा' भी रिलीज हुआ था, जिस पर लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं। आपको बता दें कि भाईजान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का नया गाना 'येंतम्मा' एक हिंदी-तेलुगू फ्यूजन सॉन्ग है। वहीं गत 3 अप्रैल (सोमवार) को सलमान खान और उनकी टीम ने इस गाने का टीजर जारी किया था जिसमें सलमान और वेंकटेश को लुंगी डांस करते देखा जा रहा था। वहीं आज इस गाने को रिलीज कर दिया गया है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। देखें वीडियो-

रामचरण का दिखा धमाकेदार अंदाज
इस गाने में आपको सारे विजुअल्स भारत के दक्षिणी भाग की समृद्ध संस्कृति का जश्न मनाते हुए नजर आएंगे। हालांकि गाने में सलमान खान का मसालेदार तड़का भी दिखाई देगा। ये डांस नंबर लोगों को फुलऑन एंटरटेन कर रहा है। इस गाने के अंत में थोड़ी देर के लिए साउथ के सुपरस्टार राम चरण भी सलमान खान और वेंकटेश के साथ धमाकेदार लुंगी डांस करते नजर आ रहे हैं। रामचरण का डांस देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। जानकारी के अनुसार इस गाने को पायल देव ने कंपोज किया है। वहीं इसे विशाल ददलानी और पायल देव ने गाया है और रफ्तार ने रैप किया है। गाने के बोल शब्बीर अहमद के हैं और कोरियोग्राफी जॉनी मास्टर ने की है। सलमान खान की ये फिल्म आगामी 21 अप्रैल 2023 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+