Year Ender 2025: ये हैं साल 2025 की टॉप 6 रोमांटिक फिल्में, प्यार में डूबी रहीं इनकी कहानियां

Year Ender 2025: बॉलीवुड के लिए साल 2025 रोमांस का साल साबित हुआ है। फिल्म 'सैयारा' की आंधी ने शुरुआत में ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया था कि कई फिल्मों की चमक फीकी पड़ गई।

साल 2025 रोमांस का साल साबित हुआ है
साल 2025 में दर्शकों की पसंद भी साफ दिखी। लव स्टोरीज, इमोशंस और म्यूजिक से भरी फिल्में इस साल दिलों पर राज करती रहीं। ऐसे में साल 2025 का बॉलीवुड रोमांस से सराबोर रहा।

Year Ender 2025

'सैयारा' जैसी मेगा-हिट ने रचा इतिहास

अहान पांडे और अनीत पड्डा की 'सैयारा' जैसी मेगा-हिट ने जहां इतिहास रच दिया तो वहीं कई अन्य फिल्मों ने भी अपनी अनोखी कहानियों से दर्शकों का दिल जीता।

रोमांटिक फिल्मों की परफेक्ट वॉचलिस्ट

अगर आप रोमांटिक फिल्मों के शौकीन हैं तो ये लिस्ट आपके लिए एक परफेक्ट वॉचलिस्ट साबित होगी। आइए आपको बताते हैं कौन सी रोमांटिक फिल्मों ने इस साल दर्शकों का दिल जीता और कमाई के मामले में भी शानदार प्रदर्शन किया।

1. 'सैयारा'

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'सैयारा' साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। अहान पांडे और अनीत पड्डा के डेब्यू ने दर्शकों को इतना प्रभावित किया कि थिएटर्स में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा था।

-शानदार संगीत, भावुक कहानी और ताजगी से भरी स्टारकास्ट ने फिल्म को 337.69 करोड़ रुपए के कारोबार तक पहुंचा दिया था। ये कहना गलत नहीं होगा कि 2025 का रोमांस सैयारा के नाम रहा।

2. 'दे दे प्यार दे 2'

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। हल्के-फुल्के अंदाज, रिलेटेबल रिश्तों और मनोरंजन से भरी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ने 86.80 करोड़ रुपए की कमाई करते हुए दूसरे स्थान पर जगह बनाई है।

3. 'एक दीवाने की दीवानियत'

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की इमोशनल लव स्टोरी 'एक दीवाने की दीवानियत' ने फैंस को खूब दीवाना बनाया। विक्रमादित्य भोसले के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 85.78 करोड़ रुपए की कमाई की और साल की सबसे चर्चित रोमांटिक फिल्मों में शामिल हो गई है।

4. 'भूल चूक माफ'

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चूक माफ' ने अपने प्यारे रोमांस के चलते दर्शकों को खूब पसंद आई है। फिल्म ने कुल 74.81 करोड़ रुपए का कारोबार किया है।

5. 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'

जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की फ्रेश पेयरिंग की केमिस्ट्री ने फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के जरिए दर्शकों का दिल जीत लिया था। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 57.48 करोड़ रुपए की कुल कमाई की है।

6. 'परम सुंदरी'

फिल्म 'परम सुंदरी' में जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 54.85 करोड़ रुपए का कुल कारोबार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+