Year Ender 2024: ये हैं हॉटस्टार की बेस्ट सीरीज, 'ठुकरा के मेरा प्यार' ने बनी सबसे बड़ी हिट
ओटीटी के आने के बाद से कंटेंट की भरमार आ गई है। प्लेटफॉर्म कोई भी हो, एक से बढ़कर एक फिल्म और सीरीज ओटीटी में देखने को मिलती हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार में इस साल कुछ अच्छी और यादगार सीरीज रिलीज हुईं। कर्मा कॉलिंग,बैड कॉप, कमांडर करण सक्सेना,शो टाइम और लुटेरे का नाम शामिल है।
लेकिन बीते दिनों 'ठुकरा के मेरा प्यार' नाम की एक सीरीज़ आई थी। ये सीरीज 22 नवंबर को हॉटस्टार पर आई थी। अब खबर है कि इस सीरीज को हॉटस्टार में सबसे ज्यादा देखा गया है। इसकी पुष्टि मेकर्स ने भी की है। इस साल कुछ बड़े स्टार्स की भी सीरीज रिलीज हुई। इसमें अनुराग कश्यप की 'बैड कॉप', इमरान हाशमी की 'शो टाइम' और रवीना टंडन की 'कर्मा कॉलिंग' भी है।

सब्स्क्राइबर भी बटोरे
'बैड कॉप', 'शो टाइम' और 'कर्मा कॉलिंग' सीरीज को उतना ज्यादा रिस्पॉन्स नहीं मिला जितना ठुकार के मेरा प्यार को मिला। रिपोर्ट्स हैं कि ठुकरा के मेरा प्यार ने हॉटस्टार को सब्स्क्राइबर भी बहुत दिए हैं। जितने इस सीरीज से मिले उतना प्लेटफॉर्म को पिछले चार साल में भी नहीं मिले। साथ ही मेकर्स ने दावा किया है कि ये साल 2024 की सबसे अच्छी सीरीज है। इस सीरीज की कहानी में दो लोग हैं। कुलदीप और शानविका हैं, दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं। लेकिन समाज की बनाई जाति के बंधन में बंधे हुए हैं। जब इसकी जानकारी शानविका के घरवालों को भी लगती है, वो कुलदीप को बेइज़्ज़त करते हैं। इसके बाद कहानी आगे बढ़ती है और वो बदला भी लेता है।
इन्हें नहीं किया दर्शकों ने पसंद
इन सबके अलावा जिन सीरीज को हॉटस्टार में बहुत नहीं पसंद किया गया। उसमें रीटा सान्याल, लुटेरे, गुनाह और शो टाइम का नाम शामिल है। शो टाइम को धर्मा ने बनाया था। जिस जोर शोर से उसे प्रमोट किया वो उनती ही फुस्स निकली थी। ख़ैर ठुकरा के मेरा प्यार में धवल ठाकुर और संचिता बासु ने कुलदीप और शानविका का किरदार निभाया है। अगर आपने नहीं देखा तो इसे इन सीरीज को हॉटस्टार पर देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications