year ender : मामला लीगल है से लेकर पंचायत 3 तक, साल खत्म होने पहले बिंज वॉच करिए; नहीं तो कर बैठेंगे पाप
year ender : साल 2024 फिल्म ओटीटी इंडस्ट्री और दर्शकों के लिए अच्छा रहा। जहां दर्शकों के एक से बढ़ कर एक कंटेंट देखने को मिला। वहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म को नए दर्शक भी मिले। इस साल कुछ ऐसी सीरीज रिलीज हुईं, जिन्हें अगर आपने अभी तक नहीं देखा अब समय आ गया है। जी हां, साल खत्म होने को है, ऐसे में आप इन सीरीज को बिंज वॉच कर सकते हैं।
बिंज वॉच मतलब पूरी सीरीज को बिना रुके देखना। खै़र, इस साल कुछ सीरीज के नए पार्ट रिलीज हुए जिनका इंतजार दर्शकों को था। कुछ नई सीरीज रिलीज हुईं। ऐसे में हम आपको उन सीरीज की लिस्ट बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको तुरंत बिंज वॉच करने चाहिए।

गुल्लक 4 (IMDb Rating 9.1/10)
जमील खान, वैभव राज गुप्ता, हर्ष मायर, गीतांजलि कुलकर्णी स्टारर इस सीरीज में पारिवारिक ड्रामा दिखाया गया है। जिसमें संतोष मिश्रा हैं, जो बिजली विभाग में काम करता है। वो हर दिन अपनी पत्नी और बेटों के साथ सार्थक बातचीत से भरे जीवन का आनंद लेता है। अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद, सभी सदस्य एक-दूसरे के साथ चंचल आदान-प्रदान करते रहते हैं, जिससे उनका बंधन मजबूत रहता है।
पंचायत 3 (IMDb Rating 9/10)
फुलेरा गांव में नया सचिव आया है। बृज भूषण दुबे (रघुबीर यादव) और उसके साथी विधायक चंद्रकिशोर सिंह (पंकज झा) की इच्छा के विरुद्ध अभिषेक को वापस लाने की कोशिश करते हैं। हालांकि वे अभिषेक को वापस लाने में सफल हो जाते हैं, विधायक के साथ उनका पहले से ही जो टकराव वाला रिश्ता है, वो गहरा होता जाता है। पंचायत 3 गाँव की राजनीति और उससे कैसे निपटा जाता है, उससे संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करती रहती है।
कोटा फैक्ट्री (IMDb Rating 9/10)
जितेंद्र कुमार, उर्वी सिंह, मयूर मोरे, अहसास चन्ना स्टारर ये एक एकेडमिक ड्रामा है। सीरीज का सीज़न 3 शिक्षा प्रणाली को दिखाता है। सीरीज न केवल छात्रों, बल्कि शिक्षकों की चुनौतियों का भी पता लगाता है। एक ऐसा पक्ष जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। सीज़न 2 में एक छात्र की हृदय विदारक क्षति के बाद, जीतू भैया गहरे भावनात्मक प्रभाव से निपटने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई देते हैं।
मिर्जापुर (IMDb Rating 8.4/10)
पूर्वांचल में त्रिपाठियों का राज खत्म हो गया है। सिंहासन पर अपना दावा पेश करते हुए, गुड्डु और गोलू एक नए दावेदार के खिलाफ खड़े हैं। क्या वे निर्विवाद शासक बनने के लिए अग्नि के बपतिस्मा से गुजरेंगे या बाहरी ताकतें सत्ता की सीट को हमेशा के लिए नष्ट करने की कोशिश करेंगी।
अनदेखी (IMDb Rating 8/10)
'अनदेखी 3' इस सीरीज के दो सीजन पहले भी आ चुके हैं। इस सीजन में अटवाल वंश प्रतिशोध की तलाश में लौटता है और अंधेरे की गहराइयों में उतरता है। खासकर जब पापा जी की अराजकता लंबे समय से दबे रहस्यों को उजागर करती है। ख़ैर यही इस सीरीज का सिनॉप्सिस यही है। क्योंकि इसके आगे बताएंगे तो वो स्पॉइलर की श्रेणी में आएगा।
मामला लीगल है (IMDb Rating 8/10)
मामला लीगल है एक बेहतरीन सीरीज है, जिसमें कॉमेडी ही कॉमेडी है। ये कहानी दिल्ली के पटपड़गंज डिस्ट्रिक्ट कोर्ट पर बेस्ड है। जिसमें लॉयर और उनके बीच होने वाली खींचतान को दिखाया गया है। सीरीज में रवि किशन और यशपाल शर्मा जैसे एक्टर्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications