Year Ender 2024: सोशल मीडिया ट्रोलिंग का शिकार हुए ये स्टार्स, एक ने तो मुस्लिम लड़के से की शादी

Year Ender 2024 Stars Trolled On Social Media: साल 2024 जहां कई स्टार्स के लिए दमदार साबित हुआ, वहीं कुछ एक्टर्स को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होना पड़ा। ऐसे में कई कलाकारों के लिए ये साल कुछ अटपटा सा रहा। इनमें सोनाक्षी सिन्हा से लेकर निम्रत कौर और रणबीर कपूर तक का नाम शामिल है।

सोनाक्षी सिन्हा और शोभिता धुलिपाला जैसी एक्ट्रेसेस ने इस साल अपने प्यार को अपना जीवनसाथी बना लिया लेकिन इसके बाद भी लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया। किसी पर दूसरे धर्म में शादी करने का आरोप लगा तो किसी पर घर तोड़ने का। वहीं कुछ एक्टर्स को लेकर तो एक्स्ट्रा मैरिटल की भी बात कही गई।

Year Ender 2024 Stars Trolled On Social Media

आइए आपको बताते हैं कि साल 2024 में कौन कौन से एक्टर्स जमकर ट्रोलिंग का शिकर हुए-

सोनाक्षी सिन्हा
साल 2024 में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी। सोनाक्षी एक हिंदू परिवार की बेटी से एक मुस्लिम फैमिली बहू हन गई हैं। उनके पति जहीर मुस्लिम धर्म से संबंध रखते हैं। यही कारण था कि कई लोगों ने सोनाक्षी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया। हालांकि सोनाक्षी ने लोगों को करारा जवाब दिया था।

शोभिता धुलिपाला
साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपना जादू चलाने वाली एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला ने साल 2024 में ही साउथ के फेमस एक्टर नागा चैतन्य से शादी कर ली है। इस शादी के चलते एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। आपको बता दें कि ये नागा चैतन्य की दूसरी शादी है। साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु एक्टर नागा चैतन्य की एक्स वाइफ रह चुकी हैं। ऐसे में लोगों ने सोशल मीडिया पर शोभिता धुलिपाला पर सामंथा का घर तोड़ने का आरोप भी लगाया था।

निम्रत कौर
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के अलग होने की अटकलों के बीच निम्रत कौर को लोगों ने जमकर ट्रेल किया। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर में अफेयर चल रहा था जिसके चलते ही ऐश्वर्या ने अपने पति से दूरी बना ली है। कहा गया कि फिल्म 'दसवीं' के दौरान ही दोदोनं के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। ऐसे में कई लोगों ने निम्रत कौर को खूब ट्रोल किया। निमरत ने भी इन बातों का करारा जवाब दिया था।

अरशद वारसी
बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी को फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास का किरदार बिल्कुल पसंद नहीं आया था। ऐसे में उन्होंने इस रोल को जोकर कह दिया था। इस वजह से अरशद वारसी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। बाद में अरशद ने अपनी सफाई में कहा था कि वह प्रभास को जोकर नहीं कह रहे थे, वह फिल्म के किरदार की बात कर रहे थे।

रणबीर कपूर
भारतीय सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रह चुके राज कपूर की 100वीं जयंती के इवेंट में रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट को इग्नोर करते नजर आए थे। इस वजह से रणबीर कपूर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। बाद में आलिया ने अपने पति रणबीर के फेवर में ट्रोल करने वालों को जवाब दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+