Year Ender 2023: ये हैं इस साल की टॉप 5 क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज, साल खत्म होने से पहले एक बार जरूर देख लें
Top 5 Web Series Of 2023: साल 2023 में न सिर्फ कई बॉलीवुड फिल्मों ने लोगों का दिल जीता बल्कि कई वेब सीरीज ने भी लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई। कुछ वेब सीरीज तो ऐसे थे जो कि लोगों के इमोशन तक जगा गए। साल 2023 में कई क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ने अपनी अलग छाप छोड़ी है जिसे एक बार देखना बहुत ही जरूरी है। ये वेब सीरीज दर्शकों को अपना मुरीद बना सकती है। ऐसे में आपको बताते हैं ऐसे टॉप 5 क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज के बारे में जिन्हें आप एक बार जरूर देखें। जानें ये टॉप 5 वेब सीरीज आप कहां और कैसे देख सकते हैं।
फर्जी
साल 2023 की बेस्ट वेब सीरीज की लिस्ट में सबसे टॉप पर राज एंड डीके की 'फर्जी' है। शाहिद कपूर, विजय सेतुपति, के के मेनन और राशी खन्ना की ये सीरीज एक ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर है। इसकी कहानी एक आर्टिस्ट से जुड़ी हुई है जो पैसे कमाने के लिए नकली नोट छापने का काम शुरू करता है। वह इस काम में इतनी महारत हासिल कर लेता है कि असली और नकली का फर्क करना मुश्किल हो जाता है। ये वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

स्कूप
वेब सीरीज 'स्कूप' पत्रकार जिग्ना वोरा की असल जिंदगी की कहानी पर आधारित है। इस वेब सीरीज में करिश्मा तन्ना, जीशान अय्यूब और हरमन बावेजा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। ये सीरीज जिग्ना वोरा की जेल के दिनों पर लिखी किताब 'बीहाइंड बार्स इन भायखला: माय डेज इन प्रीजन' पर बेस्ड है। आपको बता दें कि जिग्ना वोरा को साल 2011 में पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिग्ना वोरा हाल ही में 'बिग बॉस 17' में भी कंटेस्टेंट के तौर पर पहुंची थीं। ये शानदार वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
दहाड़
रीमा कागती और जोया अख्तर की दमदार वेब सीरीज 'दहाड़' से बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने ओटीटी की दुनिया में डेब्यू किया है। उनके साथ इस सीरीज में गुलशन देवैया, विजय वर्मा और सोहम शाह भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। इस सीरीज की कहानी राजस्थान के मांडवा की है, जहां लगातार 27 महिलाओं का रेप कर कत्ल किया गया है। सब इंस्पेक्टर अंजली भाटी इसकी जांच कर रही है। ये सीरीज कातिल का पता लगाने के साथ ही जाति व्यवस्था पर भी चोट करती है। ये शानदार वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।
असुर 2
जियो सिनेमा की सीरीज 'असुर: वेलकम टू योर डार्क साइड' साल 2020 में स्ट्रीम हुई थी। वहीं 'असुर 2' इसका सीक्वल है। ये एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर है। अरशद वारसी, बरुण सोबती, अनुप्रिया गोयनका और रिद्धि डोगरा की टीम सीरियल किलर शुभ को पकड़ने के लिए पुरजोर कोशिश करती नजर आती है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट और सीबीआई अधिकारियों की ये सीरीज आपको जरूर देखनी चाहिए।
कोहरा
'कोहरा' मूल रूप से पंजाबी वेब सीरीज है लेकिन इसे हिंदी और दूसरी भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। इस वेब सीरीज की कहानी एक क्राइम थ्रिलर है जो एक लापता एनआरआई दूल्हे की तलाश और फिर हत्या की जांच पर बुनी गई है। रणदीप झा के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में बरुण सोबती, हरलीन सेठी, सुविंदर विक्की और मनीष चौधरी नजर आ रहे हैं। ये वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications