Year Ender 2023: आलिया भट्ट से सोनाक्षी सिन्हा तक, इस साल इन बड़े स्टार्स ने खरीदा सपनों का आशियाना
Year Ender 2023: साल 2023 कई सितारों के लिए खास रहा। किसी ने इस साल अपनी जिंदगी में नए सफर की शुरुआत की तो किसी ने बॉलीवुड में कदम रखकर फैंस का दिल जीता। वहीं कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने दम पर इस साल करोड़ों का आलीशान घर खरीदा। इस लिस्ट में ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि टीवी की कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं। ऐसे में उन स्टार्स के बारे में जानते हैं जिन्होंने साल 2023 में नया घर खरीदा।
आलिया भट्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस साल मुंबई के बांद्रा में 37.80 करोड़ रुपये का नया अपार्टमेंट खरीदा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये घर एक्ट्रेस के ससुराल से काफी पास है। अपने सपनों के घर में आलिया ने हर तरह की फैसिलिटी दी हुई है।

कार्तिक आर्यन
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की इस साल की शुरुआत अच्छी नहीं थी। उनकी फिल्म शहजादा बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद एक्टर की फिल्म सत्यप्रेम की कथा ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। फिल्म को मिली सफलता के बाद एक्टर ने मुंबई के जुहू इलाके में 17 करो़ड़ का अपार्टमेंट खरीदा।
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर में भले ही इतनी हिट फिल्में नहीं दी लेकिन वह एक के बाद एक मुंबई में आलीशान घर खरीद रही हैं। इस साल एक्ट्रेस ने बांद्रा के केसी रोड पास स्थित अपार्टमेंट खरीदा। अपार्टमेंट इमारत की 26वीं मंजिल पर है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत लगभग 11 करोड़ है।
अनन्या पांडे
फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की सक्सेस के बाद अनन्या पांडे ने मुंबई में अपने दम पर आलीशान घर खरीदा था। इसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने धनतेरस के मौके पर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
करण कुंद्रा
टीवी एक्टर करण कुंद्रा ने इस साल मुंबई में नई प्रॉपर्टी खरीदी थी। एक्टर ने ये गुड न्यूज फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण के नए घर की कुल कीमत 20 करोड़ के आसपास है। इसमें हर तरह की सुविधा है।
अंजलि अरोड़ा
24 साल की अंजलि अरोड़ा रातों-रात कच्चा बादाम गाने से फेमस हो गई थीं। जिसके बाद उन्हें काफी पसंद किया जाने लगा। इस साल अंजिल ने अपने सपनों का आशियाना खरीद लिया। घर की कीमत 4 करोड़ बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर अंजिल ने गृह प्रवेश की तस्वीरें भी शेयर की थीं।












Click it and Unblock the Notifications