Bigg Boss 18: इस हफ्ते सलमान खान के शो में होगा ट्रिपल धमाका, जानिए कौन हैं वाइल्ड कार्ड तिकड़ी
Bigg Boss 18 Wild Card Entry: बिग बॉस 18 के 6वें हफ्ते में कोई भी घर से बाहर नहीं हुआ। यानी इस बार नो एलिनिनेशन वीक रहा। इस बार रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन, चुम दुरांग, करणवीर मेहरा, तेजिंदर पाल बग्गा और कशिश कपूर नॉमिनेटेड थे। इस वीकेंड के वार में सलमान खान ने भी घरवालों को काफी रियलिटी चेक भी दिया।
घर में दो हफ्ते पहले कशिश कपूर और दिग्विजय राठी बतौर वाल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आए थे। धीरे-धीरे दोनो घर में अपनी पकड़ बना रहे हैं। इसी बीच वीकेंड का वार में सलमान ने अनाउंस किया कि इस बार दो नहीं बल्कि तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री होंगी। ये तीनो इसी हफ्ते घर में एंट्री लेंगे। कई रिपोर्ट्स में ये बताया जा रहा है कि वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट कौन होंगे। इस रिपोर्ट में जानिए तीनों वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के बारे में और उनका प्रोफेशन।

1. यामिनी मल्होत्रा
रिपोर्ट्स की माने तो यामिनी का भी नाम वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए तय माना जा रहा है। वो गुम है किसी के प्यार में नाम के शो में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा यामिनी की सोशल मीडिया पर भी खूब फैन फॉलोइंग है। इसके अलावा वो इवेंट्स में एंकरिंग भी करती हैं। इंस्टाग्राम में उनके 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हालांकि इनकी एंट्री को लेकर अभी तक किसी प्रकार की ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है।
2. एडिन रोज
मॉडल और एक्ट्रेस एडिन रोज का भी नाम बिग बॉस 18 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए तेजी से सामने आ रहा है। ईटाइम्स ने सूत्र के हवाले से एक रिपोर्ट छापी। इसमें सूत्र ने बताया हम शो में दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर आना चाहते हैं। इससे घर के अंदर भी हलचल बनी रहे। हमारा प्लान अभी एडिन की एंट्री करवाना है। इससे शो में हलचल के साथ ग्लैमर भी आएगा।
3. अदिति मिस्त्री
इन दोनों के अलावा अदिति मिस्त्री का भी नाम सामने आ रहा है। अदिति सोशल मीडिया पर हॉट क्वीन सेंसेशन बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी खूब फैन फॉलोइंग और वो अपनी बोल्डनेस के भी जानी जाती हैं। अब देखना ये है कि इन एंट्री से शो की टीआरपी पर क्या असर होता है ये समय बताएगा।












Click it and Unblock the Notifications