शादी के बाद यामी गौतम ने मनाई पहली दिवाली, पति और परिवार के साथ शेयर कीं तस्वीरें

शादी के बाद यामी गौतम ने मनाई पहली दिवाली, पति और परिवार के साथ शेयर कीं तस्वीरें

मुंबई, 05 नवंबर: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने अपने पति और डॉयरेक्टर आदित्य धर के साथ शादी के बाद पहली बार दिवाली मनाई है। जिसकी तस्वीरें अभिनेत्री यामी गौतम और आदित्य धर ने अपने प्रशंसकों और इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के लिए इंस्टा पर शेयर की हैं। यामी गौतम और आदित्य धर ने हाल ही में मुंबई में एक नया घर लिया है, शादी के बाद दोनों ने अपने मुंबई के नए घर में पहली बार परिवार वालों के साथ दिवाली मनाई है। यामी गौतम ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर लोगों को दिपावली की शुभकमानाएं भी दी हैं।

यामी ने दिवाली की तस्वीर शेयर कर कही ये बात

यामी ने दिवाली की तस्वीर शेयर कर कही ये बात

यामी गौतम ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली तस्वीर में उन्होंने हाथ में दीयों से सजी हुई थाली हाथ में पकड़े हुए अपने पति आदित्य के साथख तस्वीर शेयर की है। वहीं दूसरी तस्वीर में वह अपने परिवार के साथ पोज देते दिख रही हैं। यामी गौतम ने तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन दिया, "दीपावली की शुभकामनाएं।" यामी गौतम ने अपने घर के बालकनी में सारे पोज दिए हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि बालकनी में बहुत सारी लाइटें लगी हैं।

'हर साल दिवाली नई यादें और नई शुरुआत...'

'हर साल दिवाली नई यादें और नई शुरुआत...'

दिवाली से एक दिन पहले आदित्य और यामी ने हंसते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की थीं। यामी और आदित्य एक दूसरे को पकड़े हुए दिख रहे हैं। कैप्शन में उरी के निर्देशक आदित्य धर ने लिखा, "आपकी मुस्कान, इस दुनिया को रोशन करती है !! मेरी और मेरी तरफ से सभी को छोटी दिवाली की शुभकामनाएं।" यामी ने इसपर रिएक्ट करते हुए हार्ट वाली इमोजी बनाई।


यामी ने भी यही तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और इसके कैप्शन में लिखा, ''हर साल दिवाली नई यादें और नई शुरुआत लेकर आती है। आपको और आपके परिवार को छोटी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपको खुशियों, स्वास्थ्य और सफलता से भरा साल मुबारक हो!''

आदित्य के साथ पहली दिवाली के बारे में यामी ने कही थी ये बात

आदित्य के साथ पहली दिवाली के बारे में यामी ने कही थी ये बात

आदित्य के साथ अपनी पहली दिवाली के बारे में बात करते हुए, यामी ने एक प्रमुख दैनिक से बात करते हुए कहा था, ''मेरे लिए फेस्टिवल हमेशा चंडीगढ़ में परिवार के साथ समय बिताने के बारे में रहा है। सौभाग्य से नवरात्रि और दशहरा में आदित्य के साथ अपने होमटाउन में थी। शादी के ठीक बाद हमारे रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार मुझे अपने पति के पैतृक मंदिर जाना था, जो हम महामारी के कारण नहीं जा सके। इसलिए, हम हाल ही में वहां आशीर्वाद लेने गए थे।"

'इस बार की दिवाली हम मुंबई में अपने नए वाले घर पर मनाएंगे'

'इस बार की दिवाली हम मुंबई में अपने नए वाले घर पर मनाएंगे'

यामी गौतम ने आगे कहा, ''हम मुंबई में अपने नए घर में दिवाली मना रहे हैं, जिसमें हमारे माता-पिता दोनों आ रहे हैं। वे बहुत एक्साइटेड हैं क्योंकि शादी के बाद यह हमारी पहली दिवाली है। हम घर को दीयों से सजाएंगे और घर पर पूजा करेंगे। मुझे अपने परिवार के साथ घर पर रहने का यह अहसास बहुत पसंद है। आखिर घर तो वहीं होता है, जहां आपका दिल होता है। यह आपको सुरक्षित महसूस कराता है। आदित्य के माता-पिता वास्तव में अच्छे, गर्मजोशी और बहुत प्यार करने वाले हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+