शादी की तरह ही चौंकाने वाली है यामी गौतम और आदित्य धर की लव स्टोरी, एक्ट्रेस ने बताया किस ने किया था प्रपोज

शादी की तरह ही चौंकाने वाली है यामी गौतम और आदित्य धर की लव स्टोरी, एक्ट्रेस ने बताया किस ने किया था प्रपोज

मुंबई, 20 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और फिल्म उरी के डायरेक्टर आदित्य धर ने 4 जून 2021 को शादी कर सबको चौंका दिया था। परिवार के कुछ लोगों की मौजूदगी में यामी गौतम और आदित्य धर ने हिमाचल प्रदेश में एक अंतरंग समारोह में शादी की थी। शादी की तरह की यामी गौतम और आदित्य धर की लव स्टोरी भी चौंकान वाली है। शादी के कुछ महीनों बाद यामी गौतम ने अपनी लव लाइफ को लेकर बात की है। हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस के सह-कलाकारों सैफ अली खान और जैकलीन फर्नांडीज के साथ यामी गौतम कपिल शर्मा शो में दिखाई दीं। इसी शो में यामी ने अपनी शादी और लव स्टोरी को लेकर बात की।

'किसी ने किसी को प्रपोज नहीं किया...बस ऐसे ही शादी हो गई'

'किसी ने किसी को प्रपोज नहीं किया...बस ऐसे ही शादी हो गई'

अभिनेता कृष्णा अभिषेक ने अपने किरदार सपना के गेट-अप में यामी गौतम से पूछते हैं, शादी के लिए किस ने पहले प्रपोज किया। जिसका जवाब देते हुए यामी गौतम कहती हैं, ''किसी ने किसी को प्रपोज नहीं किया, बस ऐसे ही हमारी शादी हो गई।'' यामी गौतम का ये जवाब सुन हर कोई हैरान रह गया है। सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने लिखा है कि जैसे यामी ने शादी कर अचानक सबको चौंका दिया था। वैसे ही इस बात को जानकर भी लोग हैरान हैं कि शादी के लिए आदित्य या यामी में से किसी ने किसी को प्रपोज ही नहीं किया।

क्या फिल्म के सेट से शुरू हुई यामी और आदित्य की लव स्टोरी

क्या फिल्म के सेट से शुरू हुई यामी और आदित्य की लव स्टोरी

द कपिल शर्मा शो में यामी गौतम ने कहा कि उनकी शादी में सिर्फ 20 लोग ही शामिल हुए थे। कपिल शर्मा ने यामी को चिढ़ाते हुए पूछा, क्या उनकी प्रेम कहानी फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी। यामी ने हंसकर कपिल के इस सवाल को टाल दिया और इसका जवाब नहीं दिया। यामी गौतम ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी और आदित्य की शादी में सिर्फ 20 लोग ही आए थ। उन्होंने कहा कि उनकी नानी जो आयोजन स्थल से केवल 40 किलोमीटर दूर थीं, शादी में शामिल नहीं हुईं क्योंकि वह कोरोना को लेकर कोई खतरा नहीं उठाना चाहती थीं।

यामी ने बताया कैसे आदित्य को चाहने लगीं वो...

यामी ने बताया कैसे आदित्य को चाहने लगीं वो...

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में यामी ने कहा था, आदित्य को मैं पहली बार फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के सेट पर मिली। फिल्म के प्रमोशन के दौरान मेरे और आदित्य के बीच दोस्ती शुरू हुई। कुछ मुलाकातों में ही मुझे लगने लगा था कि मैं और आदित्य काफी हद तक एक जैसे ही हैं। ये एक ऐसी चीज है, ऐसा एहसास है, जिसके बारे में आप बता नहीं सकते, इसको शब्दों में बयां करना मुश्किल है। आप बस इसे समझ जाते हैं। अब जब किसी को जानने लगते हैं, उसके विचारों और वैल्यू सिस्टम को समझने लगते हैं, तो आपको समझ में आ जाता है कि आपमें क्या समानताएं या सामान्य चीजें हैं।''

'मैं आदित्य का बहुत सम्मान करती हूं...'

'मैं आदित्य का बहुत सम्मान करती हूं...'

यामी ने कहा, ''मेरे मन में आदित्य के लिए बहुत सम्मान है और एक पेशेवर और एक व्यक्ति के रूप में उनके लिए मेरे मन में बहुत सम्मान था। आदित्य के काम के लिए और वह जो हैं, मैं उनका इस बात के लिए बहुत सम्मान करती हूं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+