आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी से मिलना चाहते हैं आप? तो इन 2 शर्तों के साथ मिलने पहुंचें

Alia and Ranbir Baby Girl: आलिया-रणबीर की बेटी से मिलने के लिए कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं। अगर आप रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की न्यूबॉर्न बेबी से मिलना चाहते हैं तो इन 2 शर्तों के साथ मिलने पहुंच सकते हैं।

Alia and Ranbir Baby Girl: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने प्रेग्नेंसी के चलते सुर्खियों में छाई थीं। उसके बाद गत 6 नवंबर को आलिया ने मुंबई के रिलायंस अस्पताल में एक प्यारी की बेटी को जन्म दिया। इसके साथ ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पैरेंट्स बन गए हैं। इस खुशखबरी के फैलते ही आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक आलिया और रणबीर को बधाइयां देने लगे। दादी नीतू कपूर ने भी कैमरे पर अपनी खुशी जताई। इसके बाद 4 दिन तक अस्पताल में रहने के बाद आलिया को डिस्चार्ज कर दिया गया हैऔर रणबीर और आलिया अपने बेटी को अपने घर वास्तु ले आए हैं। फिलहाल उनकी बेटी की झलक किसी को नहीं दिखाई गई है। आलिया-रणबीर की बेटी से मिलने के लिए कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं। अगर आप रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की न्यूबॉर्न बेबी से मिलना चाहते हैं तो इन 2 शर्तों के साथ मिलने पहुंच सकते हैं। आइए आपको बताते हैं क्या हैं वो शर्तें।

रणबीर-आलिया की बेटी से मिलने के लिए 2 शर्तें

रणबीर-आलिया की बेटी से मिलने के लिए 2 शर्तें

आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहले किसी को भी अपनी बेटी के साथ मिलवाना नहीं चाहते थे। दरअसल परिवार वाले नहीं चाहते थे कि बेबी की फोटोज क्लिक की जाएं। चाहे कोई दोस्त हो या परिवार वाले अगर किसी ने भी बेबी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी तो वो वायरल हो जाएगी। रणबीर और आलिया नहीं चाहते कि सोशल मीडिया पर उन्हें उनकी बेबी की फोटो दिखाई दे। रणबीर और आलिया बेबी को लाइम लाइट से दूर रखना चाहते हैं लेकिन अब आप उनकी बेटी से 2 शर्तों को मानने के बाद मिल सकते हैं।

बेटी के लिए नो कैमरा पॉलिसी

बेटी के लिए नो कैमरा पॉलिसी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपूर और भट्ट फैमिली ने नन्ही बेटी से मिलने के लिए कुछ खास नियम बनाए हैं। दरअसल उन्होंने लिटिल प्रिंसेस के लिए 'नो कैमरा पॉलिसी' जारी की है। ऐसा इसलिए क्योंकि फिलहाल वह उसे कैमरे के सामने लाना नहीं चाहते हैं। वह नहीं चाहते हैं कि बेटी की फोटो कोई भी क्लिक करे। उनके मुताबिक, जो भी बेटी से मिलने आएगा उसे एक भी फोटो खींचने की इजाजत नहीं है।

कोविड नेगेटिव सर्टिफिकेट भी जरूरी

कोविड नेगेटिव सर्टिफिकेट भी जरूरी

इतना ही नहीं अगर कोई न्यूबॉर्न बेबी से मिलने आता है तो उसे कोविड नेगेटिव सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा। बच्ची की हेल्थ को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने मीडिया और अपनो दोस्तों से ये भी रिक्वेस्ट की है कि जब तक उनकी बेटी एक साल की नहीं हो जाती, तब तक इस नियम का पालन किया जाए। कपूर और भट्ट फैमिली फैन्स से भी इस बात की भी उम्मीद कर रहे हैं, उनकी इन शर्तों को सभी कायदे से फॉलो करेंगे और पूरी तरह से मानेंगे।

बेटी के साथ 'वास्तु' पहुंचें थे रणबीर और आलिया

बेटी के साथ 'वास्तु' पहुंचें थे रणबीर और आलिया

आपको बता दें कि अस्पताल से जिस्चार्ज होने के बाद आलिया की बेटी की एक झलक के लिए सुबह से ही पैपराजी अस्पताल के बाहर खड़े थे। फोटोग्राफर्स ने काफी कोशिश की ताकि एक झलक न्यूबॉर्न बेबी की नजर आ जाए लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हालांकि कई पैपराजी ने बड़ी ही मेहनत से गाड़ी के अंदर की तस्वीरें लीं जिसमें नजर आ रहा था कि रणबीर कपूर ने अपने बेटी को गोद में लिया हुआ था और आलिया भट्ट उनके पास में बैठी हुई थीं।

आलिया के चेहरे पर दिखा मां बनने का ग्लो

आलिया के चेहरे पर दिखा मां बनने का ग्लो

बेटी को अस्पताल से घर ले जाते समय आलिया भट्ट ने ब्लैक कलर का ढीला गाउन पहना हुआ था और उनके चेहरे पर मैटरनिटी ग्लो साफ नजर आ रहा था। कैमरे को देखकर आलिया गाड़ी के अंदर से ही कई बार मुस्कुराती हुई नजर आईं। वहीं पापा बने रणबीर कपूर अपनी बेटी को गोद में संभालते हुए नजर आ रहे थे। पीछे एक दूसरी गाड़ी में दादी नीतू कपूर मौजूद थीं। ये सभी लोग अस्पताल से निकलकर अपने घर 'वास्तु' पहुंचें थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+