20 साल में ऐसी हो गई है सलमान खान की इस हीरोइन की हालत, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश

एक्ट्रेस रंभा की लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर कोई ये विश्वास ही नहीं कर पा रहा है कि एक समय वह कितनी खूबसूरत थीं और अब उनकी हालत क्या हो गई है।

मुंबई, 4 जुलाईः एक्ट्रेस रंभा ने 90 के दशक में बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। लोग उनकी चुलबुली एक्टिंग के साथ साथ उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे। फिल्म 'जुड़वां' में सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी को लोदों ने खूब पसंद किया था। आपको बता दें कि रंभा ने करीब 20 साल पहले यानी साल 2002 में ही बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। उसके बाद से वह मलयालम और बांग्ला फिल्मों में काम करने लगी थीं। वहीं साल 2017 में रंभा एक तमिल रिएलिटी टीवी शो में बतौर जज के रूप में नजर आई थीं। अब रंभा अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इन तस्वीरों में रंभा का लुक देखकर हर कोई हैरान है। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर कोई ये विश्वास ही नहीं कर पा रहा है कि एक समय रंभा कितनी खूबसूरत थीं और अब उनकी हालत क्या हो गई है।

20 साल में इतना बदल चुकी हैं रंभा

20 साल में इतना बदल चुकी हैं रंभा

आपको बता दें कि साल 2002 में रंभा फिल्म 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' में नजर आई थीं, जिसमें अक्षय कुमार और मनीषा कोईराला समेत कई बड़े स्टार्स एकसाथ नजर आए थे। तब से लेकर अब तक, इन 20 सालों में रंभा पूरी तरह से बदल चुकी हैं। रंभा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति और बच्चों के साथ बीच वेकेशन की कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रंभा पहले से काफी अलग नजर आ रही हैं। हालांकि उनकी प्यारी सी मुस्कुराहट और सुंदर आंखें अभी भी पहले जैसी ही हैं।

साल 1992 में शुरू की थी एक्टिंग

रंभा की इन लेटेस्ट तस्वीरों को देख उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं। वहीं कुछ लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि यह वही चुलबुली रंभा है जो एक समय बहुत ही खूबसूत हुआ करती थीं। आपको बता दें कि रंभा का असली नाम विजयलक्ष्मी है और उनका जन्म विजयवाड़ा में एक तेलुगू परिवार में हुआ था। रंभा ने साल 1992 में ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। 15 वर्षीय रंभा ने फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। उन्होंने मलयालम फिल्मों से एक्टिंग की दुनिया में एंट्री की थी।

सलमान खान के साथ आई थीं नजर

सलमान खान के साथ आई थीं नजर

रंभा ने साउथ के अलावा कई हिंदी फिल्मों में बतौर हीरोइन काम किया। उन्होंने कई फिल्में प्रोड्यूस भी की हैं। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ रंभा ने दो फिल्मों 'जुड़वां' और 'बंधन' में काम किया है। साल 2002 में बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। रंभा ने साल 2010 में कनाडा के रहने वाले बिजनसमैन इंद्रकुमार पदमनाथन से शादी कर ली थी। रंभा की दो बेटियां और एक बेटा है और आज वह अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। आपको बता दें कि रंभा ने जिस वक्त फिल्में छोड़कर शादी करने का फैसला किया था, उस वक्त वह अपने करियर के पीक पर थीं। रंभा ने सलमान खान, गोविंदा और मिथुन चक्रवर्ती समेत कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ काम किया है।

शादी के बाद पति को देना चाहती थीं तलाक

शादी के बाद पति को देना चाहती थीं तलाक

रंभा आज भले ही अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर खुश हैं लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही उनके और पति इंद्रकुमार के बीच मनमुटाव की खबरें आने लगी थीं। शादी के बाद रंभा को पता चला था कि उनके पति को शराब की लत है। वहीं रंभा को शआदी के बाद पति के पहले से ही शादीशुदा होने के बारे में भी पता चला था। उस वक्त रंभा अपने पति से अलग होने के बारे में सोचने लगी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस वक्त रंभा को उनके ससुरालवालों ने भी खूब परेशान किया। वह अपनी बेटियों से भी नहीं मिल पाती थीं।

ससुरालवालों ने किया था परेशान

जानकारी के अनुसार रंभा को पति इंद्रकुमार की पहली शादी के बारे में अपने हनीमून पर पता चला था। वहीं पहली बेटी के पैदा होने के बाद ही रंभा पर ससुरालवालों ने कथित तौर पर अत्याचार करना शुरू कर दिया था। दूसरी बेटी के जन्म के बाद ये और बढ़ गया था। हालांकि रंभा ने किसी तरह इंद्रकुमार के साथ अपनी शादी बचा ली और अब वह उनके और तीनों बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। साल 2008 में रंभा बहुत ज्यादा बीमार हो गई थीं और कुछ समय के लिए लाइमलाइट से गायब भी हो गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+